फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर पुलिस पर हमला: बदमाशों को पकड़ने गई टीम पर पथराव, गोलियां चलाईं, पुलिस फायरिंग में दो घायल

Wed, 13 Apr 2022 07:11 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुलिस थाने से दो बदमाश बुधवार को भाग गए। पुलिस ने उनको पकड़ने के लिए घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने जब पीछा किया तो बदमाशों ने पथराव किया और फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिसमें दोनों घायल हुए। उन्हें गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
मौके से पुलिस ने बरामद की पिस्टल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के पत्थर गोदाम क्षेत्र में बुधवार को क्राइम ब्रांच की फरार अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई। दोनों अपराधी पुलिस को चकमा देकर भाग रहे थे। पीछा करने के दौरान पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग हुई, जिसमें दोनों घायल हुए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अपराधियों के नाम इम्मू उर्फ इमरान और अकरम उर्फ जीन है। दोनों कई मामलों में फरार थे। चंदन नगर और रावजी बाजार क्षेत्र की पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। पूछताछ के लिए दोनों को थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान मौका पाकर दोनों भाग गए। कंट्रोल रूम पर सूचना देकर उनकी तलाश शुरू की। इसी बीच पत्थर गोदाम के पास दोनों भागते हुए नजर आए। पुलिस ने घेराबंदी की। पकड़ने की कोशिश करने पर आरोपियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके। एक ने फायरिंग की। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। फायरिंग में दोनों घायल हुए। इनको पकड़कर थाने लाए और मेडिकल के लिए भेजा। आरोपियों के पास से पिस्टल मिली है।

पुलिस के अनुसार उनके साथ दो लोग और थे, जिनकी तलाश की जा रही है। इधर इस मामले में आरोपी इमू की बहन ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पुलिस तीन दिन पहले भाई को घर से उठाकर ले गई थी। पुलिस का काम नहीं करने की बात पर मारपीट की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें