फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र बाफना की सड़क दुर्घटना में मौत

Mon, 11 Feb 2019 09:41 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
mahendra bapna
विज्ञापन

इंदौर और मालवा अंचल के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र बाफना की सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वे 30 वर्षों में पत्रकारिता में सक्रिय थे और क्षेत्र के वरिष्ठ और अनुभवी क्राइम पत्रकारों में उनका नाम सबसे ऊपर था। बाफना इंदौर से प्रकाशित होने वाले एक सांध्य दैनिक में लंबे समय तक कार्यरत रह चुके हैं।

विज्ञापन


बाफना अपने दोपहिया वाहन से जा रहे थे तभी पिपल्याना चौराहे के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उनको टक्कर मार दी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत महाराजा यशवंत राव अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने महेंद्र बापना की मौत पर गहरा दुख जताया है। 

सुमित्रा महाजन ने कहा, यह बहुत ही दुखद घटना है, मैं संसद में थी और बाहर आते ही मुझे इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिली। बाफना जी बेहद सक्रिय पत्रकार थे। कई सालों तक रिपोर्टिंग की, जिसमें उन्हें श्रेष्ठ पत्रकारिता के पुरस्कार भी मिले। उनकी भरपाई नहीं हो सकती। वे सक्रिय व सतर्क पत्रकार थे। शहर की नब्ज पर हमेशा उनका हाथ रहता था। वे हमेशा अपनों की मदद करने में आगे रहते थे। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि और शोक संतप्त परिवार को भगवान यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।
विज्ञापन


वहीं सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर संवेदना जताई। सीएम ने कहा- इंदौर के बेबाक और जुझारू पत्रकार महेंद्र बाफना का एक वाहन दुर्घटना में दुखद निधन का समाचार बेहद स्तब्ध करने वाला है।
विज्ञापन

परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में व परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने का संबल प्रदान करे।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें