फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: लड़कियों के नाम से बनाते थे सोशल मीडिया पर प्रोफाइल, संभ्रांत परिवार के लड़कों को फंसाकर करते थे ब्लेकमैल...चार युवक गिरफ्तार

Wed, 02 Feb 2022 06:07 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर की विजय नगर पुलिस ने चार ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है जो सेक्सटॉर्शन गिरोह से जुड़े हैं। ये लोग सोशल मीडिया पर लड़कियों के नाम से फर्जी आईडी बनाकर संभ्रांत परिवार के लड़कों को झांसे में लेते थे। अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लेकमैल करते थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभ्रांत परिवार के युवकों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लेकमैल करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवकों को झांसे में लेते थे। उनके मोबाइल से कई अश्लील वीडियो मिले हैं। लाखों रुपये वसूलने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


विजय नगर थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों युवक शिवपुरी के हैं। इनके नाम संदीप शर्मा, मोनू राठौर, सचिन व एक अन्य है। विकास गार्डन के पास स्थित एक फ्लैट से इनको गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्र बनकर फ्लैट में किराए से रहते थे। पूछताछ में उन्होंने सेक्सटॉर्शन गिरोह का सदस्य होना स्वीकार किया है। उनके मोबाइल में कई अश्लील वीडियो मिले हैं, जिनके माध्यम से ब्लेकमैल कर वे लाखों रुपये वसूल चुके हैं। इस मामले में गुजरात के एक युवक ने पुलिस से शिकायत की थी। उससे भी 35 हजार रुपये वसूले गए हैं। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनका गिरोह है। गिरोह के सदस्यों ने फेसबुक, इंस्टाग्राम पर युवतियों के नाम से फर्जी प्रोफाइल बना रखी है। आरोपी संभ्रांत परिवार के लोगों की प्रोफाइल देखकर उन्हें फ्रेंड बनाते और द्विअर्थी बातें कर जाल में फंसा लेते थे। खुद को निर्वस्त्र अवस्था में दिखाने का बोलकर मोबाइल नंबर शेयर करते थे। इनकी बातों में आकर कुछ लोग वीडियो कॉल करते और खुद को निर्वस्त्र कर लेते थे। आरोपी अपने मोबाइल में सेव लड़की का वीडियो दिखाकर युवकों की स्क्रीन रिकॉर्ड कर लेते थे। बाद में झूठे केस में फंसाने और अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया में अपलोड करने की धमकी देकर रुपयों की मांग करते थे। बदनामी के डर से कई लोग रुपये दे देते थे। आरोपियों के अनुसार उनके टारगेट पर संभ्रांत परिवार के युवक ही रहते थे। उनकी प्रोफाइल से जानकारी जुटाने के बाद उनसे संपर्क करते थे। पुलिस को पता चला है कि शिवपुरी जिले में अन्य लोग भी हैं जो इस तरह का काम करते हैं। उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों के मोबाइल और बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। अब तक कहां कहां और किस किस से ठगी की है उनका पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें