फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौरः अमेरिकियों को ठगने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 22 नौजवान गिरफ्तार

Thu, 16 Aug 2018 10:57 PM IST
एजेंसी, इंदौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अमेरिकी नागरिकों के सामाजिक सुरक्षा नंबरों (एसएसएन) को खतरे में बताकर उन्हें ठगने वाले साइबर अपराध गिरोह के कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए इंदौर पुलिस ने बुधवार को 22 युवाओं को धर दबोचा।

विज्ञापन


पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा ने बताया कि लसूड़िया इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर गिरोह के सरगना 25 वर्षीय वत्सल मेहता और 21 अन्य युवाओं को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 30 से ज्यादा कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य गैजेट बरामद किए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि मेहता मूल रूप से अहमदाबाद का रहने वाला है। वह पिछले दो महीने से इंदौर में कॉल सेंटर के नाम पर साइबर अपराध गिरोह चला रहा था। इस गिरोह के ज्यादातर सदस्य गुजरात के रहने वाले हैं और उनके पास इंजीनियरिंग तथा प्रबंधन की बड़ी डिग्रियां हैं।
विज्ञापन


हर अमेरिकी नागरिक का सोशल कार्ड होता है। आरोपी डार्क नेट से यह सोशल कार्ड नंबर हासिल करते। इस नंबर से ही बैंक खाते, सरकारी सुविधाएं, नौकरी जैसी जानकारियां जुड़ी होती हैं। 

आरोपी अमेरिकन सोशल विभाग का अफसर बता विशेष आई बीम मशीन का उपयोग कर नामी कंपनियों के प्रचार वाउचर के नंबरों से इंटरनेट कॉलिंग करते। सोशल नंबर बंद होने का डर दिखा नंबर अपडेट या रिन्यू करवाने का बोल ई-वॉलेट में 400 से लेकर 5000 डॉलर डलवा लेते थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें