फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: एमवाय अस्पताल में खेल रहे थे जुआ, वार्ड बॉय और सुरक्षा गार्ड पकड़ाए

Mon, 20 Dec 2021 05:37 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

एमवाय अस्पताल परिसर में चार लोग जुआ खेलते पकड़ाए। इनमें तीन वार्ड बॉय और एक सुरक्षा गार्ड है। आरोपियों के पास से 17 हजार रुपये व ताश पत्ते जब्त किए हैं। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
एमवाय अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर सुर्खियों में रहने वाले इंदौर के बड़े अस्पताल में अब नया मामला सामने आया है। अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं के साथ ही अब जुआ भी खेला जाने लगा है। यह तब उजागर हुआ जब पुलिस ने जुआ खेलते कुछ लोगों को यहां से पकड़ा। इनमें सुरक्षा गार्ड भी शामिल है।
विज्ञापन


संयोगितागंज थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि एमवाय अस्पताल परिसर में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर वहां कार्रवाई के लिए पहुंचे। चार लोग जुआ खेलते पकड़ाए। इनमें तीन वार्ड बॉय और एक सुरक्षा गार्ड है। आरोपियों के पास से 17 हजार रुपये व ताश पत्ते जब्त किए हैं। आरोपियों के नाम राहुल पिता अरुण साल्वे, राजेश पिता राम खिलावन यादव, कैलाश पिता शिवजी राठौर, राजेन्द्र पिता कैलाश कौशल है। इनके खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने भी चारों आरोपियों के खिलाफ जांच की बात कही है। एमवाय अस्पताल के अधीक्षक पीएस ठाकुर के अनुसार पुलिस द्वारा उनको जानकारी मिली है।  एमवाय अस्पताल में निजी कंपनी के पास वार्ड बॉय और सुरक्षाकर्मियों को रखने का ठेका है। उन्हें जानकारी दी गई है। जांच के बाद चारों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें