फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: मानपुर टप्पे का पटवारी 15 हजार की घूस लेते गिरफ्तार, बंटवारे के मामले को निपटाने के मांग रहा था पच्चीस हजार

Fri, 25 Mar 2022 05:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर जिले के मानपुर में एक पटवारी को इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने 15 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है। ग्राम खुर्दी में बंटवारे के मामले को निपटाने के लिए उसने 25 हजार रुपये की मांग की थी। दस हजार रुपये पहले ले चुका था।
 
विज्ञापन
पटवारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने मानपुर में एक पटवारी को 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ग्राम खुर्दी में बंटवारे के मामले को निपटाने के लिए उसने 25 हजार रुपये की मांग की थी। दस हजार रुपये पहले ले चुका था।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार इंदौर जिले की महू तहसील के मानपुर टप्पे का मामला है। यहां के गांव खुर्दी के रहने वाले वीरेंद्र गुर्जर ने लोकायुक्त को शिकायत की थी। इसमें बताया था कि उसका पिताजी दो भाई थे। जिनकी जमीन के बंटवारे का मामला लंबित था। जिसके लिए वह पटवारी चंद्रमोहन गर्ग से मिला था। उसने इस एवज में 25 हजार रुपये की मांग की थी। मैंने दस हजार रुपये दे भी दिए, पर वह 15 हजार रुपये के बिना काम नहीं कर रहा था।
 
वीरेंद्र ने 24 मार्च को प्रमाणों के साथ लोकायुक्त पुलिस इंदौर को शिकायत कर दी। पड़ताल के बाद लोकायुक्त की टीम ने योजना बनाकर वीरेंद्र को पटवारी के पास भेजा। जैसे ही पटवारी ने रुपये लिए, लोकायुक्त की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में भ्रष्टाचर निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें