फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री का डांस: ढोल की थाप पर थिरके पटवारी, 60 महिला सदस्यों को अमृतसर किया रवाना

Thu, 21 Apr 2022 01:44 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर से फ्रेंड्स फॉरएवर क्लब की 60 महिला सदस्यों का जत्था पांच दिवसीय अमृतसर यात्रा के लिए रवाना हुआ। एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और नरेंद्र सलूजा विदाई देने पहुंचे। इस दौरान महिलाओं के साथ दोनों नेताओं ने नृत्य भी किया। 
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर झूमते हुए जीतू पटवारी और नरेंद्र सलूजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी बुधवार को देवी अहिल्या अंतरराष्ट्रीय एय़रपोर्ट पर खूब थिरके। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने भी ठुमके लगाए। दरअसल ये दोनों ही नेता  फ्रेंड्स फॉरएवर क्लब की 60 महिला सदस्यों के जत्थे को पांच दिनी अमृतसर यात्रा के लिए एयरपोर्ट से रवाना करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन

यात्रा पर रवाना होने वाली क्लब की महिलाएं - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक फ्रेंड्स फॉरएवर क्लब की 60 महिला सदस्यों का जत्था पांच दिवसीय अमृतसर यात्रा पर रवाना हुआ। बुधवार को इस जत्थे को रवाना करने के लिए पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और नरेंद्र सलूजा एयरपोर्ट पहुंचे थे। सिख समाजजन भी मौजूद थे। इस दौरान ढोल की थाप पर महिलाएं नृत्य करने लगीं तो पटवारी और सलूजा भी खुद को रोक नहीं सके। उनके भी कदम थिरकने लगे। कुछ देर के लिए दोनों नेता झूमने लगे।  सिख समाज के लोगों ने उनके सिर पर नोट उतारकर ढोल वाले को दिए। उन्होंने महिलाओं को बुके देकर उनकी सुखद यात्रा की कामना की।

क्लब की अध्यक्ष रिम्पी सलूजा ने बताया कि इस पांच दिवसीय यात्रा में ग्रुप की सदस्य दरबार साहिब अमृतसर, केशरगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब, गुरु का महल, बाबा दीप सिंह जी के शहीदी वाले गुरुद्वारे सहित विभिन्न गुरुद्वारों के दर्शन कर एवं सिमरन व सुखमनी साहिब का सामूहिक पाठ कर कोरोना से मुक्ति दिलाने व सभी की खुशहाली, समृद्धि के लिए अरदास और प्रार्थना करेंगी। एयरपोर्ट पर क्लब की सदस्यों ने यात्रा की सफलता के लिए अरदास भी की। क्लब की सदस्यों ने पूर्व मंत्री जीतू पटवारी व एमपी-छत्तीसगढ़ केंद्रीय गुरु सिंघ सभा के अध्यक्ष मोनू भाटिया का स्वागत भी किया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें