फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: संयुक्त परिवार के बीच किया ओम नमः शिवाय का ध्यान, कहा-मन को वश में करने वाला मंत्र है नमः शिवाय

Tue, 01 Mar 2022 03:11 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कृष्णा मिश्रा गुरुजी ने इंदौर के मीरचंदानी परिवार के साथ ओम नमः शिवाय मंत्र का ध्यान किया। कहा कि यह मंत्र मन को वश में करने वाला है। संयुक्त परिवार के बारे में कहा कि इस परिवार के मुखिया को नीलकंठ बनना पड़ता है। 
विज्ञापन
मीरचंदानी परिवार के बीच उपस्थित कृष्णा मिश्रा गुरुजी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज महाशिवरात्रि है। शिव-शक्ति के मिलन की रात्रि। पुरुष-प्रकृति के सांयुज्य की रात्रि। शिव मंदिरों में भक्तों की कतारें लग रहीं हैं और महादेव की भक्ति में लोग लीन हैं। हर कोई अपनी तरह से महाशिवरात्रि पर्व मना रहा है। इन सबमें इंदौर के संयुक्त परिवार ने कृष्णा गुरुजी के सान्निध्य में ओम नमः शिवाय का जप कर ध्यान किया। मंत्र का महत्व बताते हुए गुरुजी कहते हैं कि नमः का उल्टा होता है मन और शिवाय का विपरीत है वश। अतः मन को वश में करने वाला मंत्र है नमः शिवाय।
विज्ञापन


दरअसल इंदौर के पलसीकर कॉलोनी निवासी मीरचंदानी परिवार के साथ कृष्णा गुरुजी ने ओम नमः शिवाय का ध्यान किया। गुरुजी ने कहा कि शिव परिवार जिसमें विषमता होते  हुए भी हम उनके एक साथ दर्शन कर आशीर्वाद रूपी ऊर्जा ग्रहण करते हैं पर उसको जीवन में लागू नहीं कर पाते। हर वर्ष शिव-पार्वती के विवाह के रूप में महाशिवरात्रि पर्व मनाते हैं। जिसमें परिवार के लोग मूषक पर सवार गणेश, मयूर पर सवार कार्तिकेय, नंदी, सर्प, सिंह का स्वागत करते हैं। परिवार में इतनी विषमता होने के बाद भी परिवार को सदा एक साथ पाते हैं। ओम नमः शिवाय के जाप को पिरोने के साथ साथ शहर में संयुक्त परिवार में रहने वाले लोगों को समाज की तरफ से कृष्णा मिश्रा गुरुजी ने रेस कोर्स रोड निवासी वाले श्याम शर्मा के संयुक्त परिवार का अभिनंदन किया। उन्हें शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही 64 सदस्यों वाले मीरचंदाननी संयुक्त परिवार के बारे में कहा कि इस परिवार के 14 जोड़े हैं जो शिव-पार्वती के सूचक हैं। पूरे परिवार को एक साथ रखे हुए हैं। 
विज्ञापन

नमः शिवाय मंत्र के साथ ही गुरुजी ने संयुक्त परिवार का महत्व बताया - फोटो : सोशल मीडिया

संयुक्त परिवार के मुखिया को बनना पड़ता है नीलकंठ
संयुक्त परिवार के बारे में बताते हुए गुरुजी ने कहा कि संयुक्त परिवार के मुखिया को नीलकंठ बनना पड़ता है। जिस प्रकार शिव ने सृष्टि बचाने के लिए विष पीया, उसी प्रकार संयुक्त परिवार के मुखिया को कड़वे घुंटरूपी विष पीना पड़ता है, तभी सयुक्त परिवार आगे बढ़ता है। मीरचंदानी परिवार में सबसे वरिष्ठ  रुक्मणि देवी (82) सबसे छोटी चार वर्षीय नियात्रा है। अन्य सदस्य दादा-दादी, पोता-पोती, चाचा-ताऊ, भतीजा-भतीजी, भाई-बहन को एक साथ रख कृष्णा मिश्रा गुरुजी ने कहा आपके माध्यम से मैं समाज को संदेश देना चाहता हूं की अपने मनमुटाव, विवाद, स्वार्थ न रखें। किसी के कहने में आकर परिवार से दूरी न बनाएं। इस मौके पर डिवाइन एस्ट्रो हीलिंग परिवार के सदस्य भारती मंडलोई, वर्षा शर्मा ,मधुकर पवार, उदयन दुबे साथ थे।  सभी ने ओम नमः शिवाय का सामूहिक जप-ध्यान किया।

सामाजिक कार्यकर्ता और योग शिक्षक हैं गुरुजी
कृष्णा मिश्रा जिनको कृष्णा गुरुजी के नाम से जाना जाता है वे एक सामाजिक कार्यकर्ता और योग शिक्षक हैं। 2020 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उन्होंने ट्रांसजेंडर समुदायों के साथ योग सत्र आयोजित किए थे।  मिश्रा ने इंदौर में महिला कैदियों को आवश्यक सामान और सौंदर्यीकरण उत्पाद प्रदान करने के लिए भी काम किया है।  उन्होंने उन लोगों के अवशेषों का अंतिम संस्कार किया, जिनकी राख उज्जैन में वर्षों से लावारिस थी और विकलांगों के लिए वेबिनार का आयोजन किया।  मिश्रा धर्म, योग, ज्योतिष और उपचार पर नियमित रूप से लिखते और बोलते हैं। उन्होंने कोरोना महामारी के लिए एक सर्व धर्म प्रार्थना समारोह का आयोजन किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें