हंगामा कर रहे युवकों को समझाने पहुंची पुलिस तो करने लगे विवाद
- फोटो : सोशल मीडिया
शराब पीकर हंगामा करने वाले युवकों को पुलिस ने सबक सिखाया। दो युवक मिलकर एक अन्य युवक को पीट रहे थे। इसी बीच पुलिस को खबर मिली तो मामला सुलझाने पहुंची, लेकिन हंगामा कर रहे युवकों ने पुलिस से भी मारपीट की। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी युवकों को पीटते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक घटना हाथीपाला क्षेत्र की है। यहां शराब दुकान के अहाते पर दो युवक हंगामा कर रहे थे। इस दौरान यहां बीट के पुलिसकर्मियों को जानकारी लगी। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे। जिसमें शराबी युवक पुलिस से हुज्जत करने लगे। बाद में पुलिस से बचने के लिए दुकान में जा घुसे इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लातों से शराबी युवकों की जमकर पिटाई कर दी। बताया रहा है है कि शुक्रवार शाम को हाथीपाला अहाते पर विवाद की सूचना रावजी बाजार पुलिस को मिली। इसके बाद तुरंत दो पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। यहां तीन युवक नशे में हंगामा कर मारपीट कर रहे थे। सिपाहियों ने समझाया तो वे उनसे ही भिड़ गए। देखते ही देखते वे सिपाहियों से ही मारपीट करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे तो उनसे भी झूमाझटकी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाद में पुलिसकर्मियों ने तीन युवकों को पकड़ा और काबू करने के बाद उनकी जमकर पिटाई की।