इंदौर में जिन 9 लोगों में ओमिक्रोन वैरिएंट की पुष्टि हुई है उनके बारे में हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है। 9 में से 4 लोगो को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके थे। एक को बूस्टर डोज लगा हुआ था। खास बात ये है कि ये सभी मरीज एसिम्प्टोमेटिक हैं।
मरीजो की बात करें तो इनमें 23 और 26 साल की युवती है। 23 वर्षीय युवती यूके में छात्रा है। वह यूके से इंदौर आई थी। यूके और दिल्ली एयरपोर्ट पर उसकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। 15 और 18 दिसम्बर को इंदौर में पॉजिटिव रिपोर्ट आई। उसे शेल्बी हॉस्पिटल में क्वारन्टीन किया। युवती को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके थे। इसी तरह 26 वर्षीय युवती तंजानिया से लौटी थी। उसे इंदौर के मयूर हॉस्पिटल में क्वारन्टीन किया गया। करीब तीन दिन पहले युवती वापस मुंबई लौट गईं।
दुबई से इंदौर लौटे 24 वर्षीय युवक के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की रविवार को पुष्टि होने के बाद मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के इस प्रकार के ज्ञात मरीजों की तादाद बढ़कर नौ पर पहुंच गई। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने रविवार को ही खुलासा किया कि ओमीक्रोन स्वरूप सूबे में पहुंच चुका है और इसके सभी नौ मरीज औद्योगिक केंद्र इंदौर में मिले हैं।
एक को लग चुका है बूस्टर डोज
यूएस में रहकर पढ़ाई कर रहा 20 साल का युवक 18 दिसम्बर को पॉजिटिव आया। उसे वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। एमआरटीबी हॉस्पिटल में उसे क्वारन्टीन किया है। 22 दिसम्बर को रिपोर्ट नेगेटिव आई है। करीब एक साल से यूएसए में रह रहा 30 वर्षीय युवक इंदौर आया था। 5 दिसम्बर को उसने बूस्टर डोज लगाया था। 20 दिसम्बर को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डीएनएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सेम्पल लिया है।
लगवा चुका था दोनों डोज
33 वर्षीय युवक तंजानिया से मुंबई होते हुए इंदौर आया था। पिछले दिनों रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मयूर हॉस्पिटल में क्वारन्टीन किया। कुछ दिन पहले वापस मुंबई लौट गया। एक अन्य वर्षीय युवक 17 दिसम्बर को घाना से मुंबई होते हुए इंदौर आया था। यहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे एमटीआरबी अस्पताल में भर्ती किया है। युवक ने वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए थे। दुबई से 31 वर्षीय युवक इंदौर आया था। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। डीएनएस हॉस्पिटल में उसका उपचार चल रहा है। युवक को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके तब। इसी तरह 26 वर्षीय युवक 8 दिसम्बर को दुबई गया था। वहां से 13 दिसम्बर को इंदौर आया। 19 दिसम्बर को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे 7 दिन डीएनएस हॉस्पिटल में क्वारन्टीन किया और अब होम आइसोलेशन में है। 24 दिसम्बर को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।