फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News:ऑनलाइन गेम लूडो में हार गया रुपये, कर्ज हुआ तो रहने लगा तनाव में, फांसी लगाकर की आत्महत्या

Tue, 07 Jun 2022 05:06 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में ऑनलाइन गेम लूडो में एक युवक पैसे हार गया। उस पर कर्ज हो गया था। इसके चलते वह तनाव में रह रहा था। जब कोई रास्ता नहीं सूझा तो उसने फांसी लगा ली। मृतक ने सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें स्वेच्छा से जान देने की बात लिखी है। 
विज्ञापन
मृतक बसंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन गेम की लत ने फिर एक जान ले ली। 23 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें ऑनलाइन गेम में रुपये हारने की बात लिखी है। उसे लूडो खेलने की लत थी, जिसमें पैसे हार गया था। उस पर कर्ज भी हो गया था जिसके चलते तनाव में था।
विज्ञापन


मृतक का नाम बसंत पिता देवदास (23) है। बसंत मूल रूप से हिंगोली महाराष्ट्र का रहने वाला था। इंदौर में अपने जीजा पिंटू के आजाद नगर स्थित घर में रहता था। वह निजी कंपनी में काम करता था। उसे ऑनलाइन लूडो खेलने की लत थी। ऑनलाइन गेम में वह रुपये हार गया था। इसके बाद से वह तनाव में था। दोपहर में जब बहन बैंक गई थी तो उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने रुपये हारने की बात लिखी है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि वह करीब 17 हजार रुपये हार गया था। कुछ दिन पहले उसने अपने जीजा को 17 हजार रुपये का कर्ज होने की बात की थी। इसमें उसने अपने मालिक से रुपये लेकर किश्तों में रुपये देने के लिए कहा था। संभवत: उसने ब्याज पर रुपये लिए थे। मोबाइल की कॉल व अन्य डिटेल मिलने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। मृतक के जीजा पिंटू के मुताबिक बसंत की पांच बहनें हैं। जिसमें से तीन इंदौर में रहती हैं। इसके साथ ही एक बहन माता-पिता के साथ महाराष्ट्र में ही रहती है। बंसत के पिता किसान हैं। करीब एक साल से वह अपनी दीदी और जीजा के साथ इंदौर में रह रहा था। मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं जो भी कर रहा हूं स्वेच्छा से कर रहा हूं। मैंने गेम में पैसे हारे हैं, इस वजह से यह कदम उठा रहा हूं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें