फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore news:दोस्तों ने खींचे छात्रा के सिगरेट पीते हुए फोटो, कर रहे थे ब्लैकमेल, डिप्रेशन में आकर लगा ली फांसी

Mon, 16 May 2022 04:59 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली डॉक्टर की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोचिंग के दो दोस्तों ने उसके सिगरेट पीते हुए फोटो देख लिए थे और तभी से ब्लैकमेल कर रहे थे। इससे छात्रा डिप्रेशन में थी। 
विज्ञापन
मृतका छात्रा हीरन्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में कक्षा 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वजह सिर्फ ये रही कि छात्रा को सिगरेट पीते हुए उसकी कोचिंग के दो दोस्तों ने देख लिया था और फोटो खींच लिए थे। इसी बात पर वे छात्रा को ब्लैकमेल कर रहे थे। इससे छात्रा डिप्रेशन में थी। इसके चलते उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन


घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। मृतका का नाम हीरन्या पिता केशव लोनखेड़े (18) है। रविवार देर शाम को उसने अपने घर में फांसी लगा ली। वह मालवा कन्या स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। छात्रा के पिता डॉक्टर है और मां बड़वानी के शासकीय अस्पताल में नर्स है। घटना के वक्त माता-पिता घर पर नहीं थे। छोटी बहन और छोटा भाई घटना के वक्त घर के बाहर खेल रहे थे। छात्रा अकेली थी। जब माता-पिता घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। 

पिता को बताया था 
पुलिस के अनुसार शनिवार को हीरन्या ने अपने पिता को बताया था कि वह कोचिंग से निकलने के बाद अपने दोस्तों के साथ सिगरेट पी रही थी। इसी दौरान कोचिंग में साथ पढ़ने वाले एक छात्र और छात्रा ने उसके फोटो ले लिए। वे उन फोटो को लेकर उसे डराने लगे। फोटो को पापा-मम्मी को बताने की धमकी दे रहे थे। उसकी बात सुनकर पिता ने उसे थोड़ा डांटा और आगे से ऐसा नहीं करने के लिए समझाया। उन्होंने हीरन्या को माफ कर दिया था। पिता ने बताया, उसे डर था कि दोस्त उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। इसी बात को लेकर वह डिप्रेशन में थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार के बयान के बाद संबंधित छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें