फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: अपर आयुक्त के पीए के ठिकानों पर EOW का छापा, आय से अधिक संपत्ति की शिकायत

Tue, 14 Jun 2022 12:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

ईओडब्ल्यू (EOW) इंदौर की टीम ने नगर निगम की अपर आयुक्त भव्या मित्तल के पीए मुकेश पांडे के तीन ठिकानों पर एक साथ छापे मार कार्रवाई की। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के मामले में तीन टीमों ने एक साथ कार्रवाई की। 
विज्ञापन
अपर आयुक्त के पीए के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईओडब्ल्यू (EOW) इंदौर की टीम ने नगर निगम की अपर आयुक्त भव्या मित्तल के पीए मुकेश पांडे के तीन ठिकानों पर एक साथ छापे मार कार्रवाई की। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के मामले में तीन टीमों ने एक साथ कार्रवाई की। 
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू अफसरों के मुताबिक मंगलवार सुबह छापे की कार्रवाई शुरू की गई। नगर निगम के दरोगा मुकेश पांडे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। इसकी जांच के बाद छापे डाले गए हैं। अब तक उसकी सात से अधिक प्रापर्टियों की जानकारी पुलिस को मिली है, जिसमें उसका अवंतिका नगर में स्थित मकान और स्कूल है। इसके अलावा उसके घर से लाखों रुपये नकद और सोना भी मिला है। कुछ वाहनों की भी जानकारी पुलिस को मिली है। इंदौर में चार प्लॉट और कुछ फ्लैट की जानकारी निकाली जा रही है।

वेतन से कई गुना ज्यादा संपत्ति
बताया जा रहा है कि मुकेश पांडे 1996 में दरोगा पद पर भर्ती हुआ था और उसके बाद राजस्व, जल कर और कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रहा है। कुछ दिनों पहले भी उसके मामले में कुछ अधिकारियों को शिकायतें की गई थी। निगम की नई बिल्डिंग के कार्यालय में मंगलवार सुबह ईओडब्ल्यू की टीम जब पहुंची, तो वहां आने-जाने वाले कर्मचारियों को भी कुछ देर के लिए रोक दिया गया था। कार्यालय से बड़ी संख्या में मिले दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पांडे की नौकरी का कार्यकाल 26 साल का है, इस दौरान उसे सरकार की ओर से 50 लाख का वेतन मिला है। वर्तमान में उसकी मासिक तनख्वाह 55 से 60 हजार के बीच है। इस हिसाब से उसके पास संपत्ति मिली है, वह सरकार द्वारा दिए गए वेतन से कई गुना ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें