फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: राजबाड़ा में खरीदारी करने के लिए गईं महिलाओं व युवती में विवाद, सरेराह हुई मारपीट

Fri, 27 May 2022 01:38 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के राजबाड़ा क्षेत्र में महिलाओं व युवतियों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। महिलाओं ने युवती के कपड़े फाड़ दिए। महिला पुलिसकर्मी ने बचाव किया। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट नहीं लिखवाई। 
विज्ञापन
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजबाड़ा क्षेत्र में महिलाओं और युवती के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्ष उग्र हो गए और मारपीट शुरू हो गई। महिलाओं ने युवती के कपड़े तक फाड़ दिए। घटना का किसी ने वीडियो बना लिया जो वायरल हुआ। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट नहीं लिखवाई गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला सराफा थाना क्षेत्र का है। यशवंत रोड पर मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें यहां खरीदारी करने आई तीन महिलाओं और युवती के बीच मारपीट होती दिख रही है। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाया जो वायरल हुआ। यह वीडियो बुधवार रात का बताया जा रहा है। इसमें तीन महिलाएं एक युवती को पीटते हुए नजर आ रही है। मारपीट इतनी ज्यादा हो रही थी कि युवती के कपड़े तक फट गए। वीडियो में एक नाबालिग लड़का भी मारपीट करता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाली महिलाएं एक ही परिवार की थीं जो खरीदारी करने के लिए आई थीं और इसी दौरान उनका युवती से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट की नौबत आ गई। इसके बाद महिला पुलिसकर्मी बचाव करती नजर आई। काफी मशक्कत के बाद मारपीट कर रहीं महिलाओं और युवती को अलग किया गया। बाद में विवाद शांत हुआ और युवती व महिलाएं वहां से निकल गईं। इस मामले में दोनों ही पक्षों की ओर से किसी ने भी पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें