फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: अधूरी रह गई नर्मदा स्नान की अभिलाषा, चलती ट्रेन पकड़ने के चक्कर में महिला आई ट्रेन की चपेट में

Tue, 08 Feb 2022 06:55 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नर्मदा स्नान के लिए घर से निकलीं महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला के पहुंचने से पहले स्टेशन से ट्रेन चल चुकी थी। उसने दौड़ लगाकर ट्रेन पकडना चाही। संतुलन बिगड़ने से वह प्लेटफॉर्म के नीचे गिर गई।
विज्ञापन
इस तरह चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में हुआ हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीवन में नर्मदा स्नान का सपना, सपना ही रह गया। पहली बार ये सोचकर वह घर से निकली कि नर्मदा में डुबकी लगाकर जीवन धन्य करेगी लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। उसका यह सफर आखिरी सफर बन गया और नर्मदा स्नान की अभिलाषा अधूरी रह गई। ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह घटना इंदौर रेलवे स्टेशन पर हुई जहां एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला का नाम मंजू प्रजापत (50) है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को नर्मदा जयंती होने के चलते महिला घर से नर्मदा नदी के दर्शन व स्नान का बोलकर घर से निकलीं थीं। इंदौर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर महिला पहुंची तब तक तक ट्रेन चलने लग गई। महिला ने दौड़ लगाई और ट्रेन पकड़ने की कोशिश की। वह ट्रेन के गेट तक भी पहुंच गई थी लेकिन इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई। इस दौरान ट्रेन आगे बढ़ती गई। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जीआरपी भी पहुंची। ट्रेन के गुजर जाने के बाद महिला को पटरियों पर से उठाया और अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में महिला की मौत हो गई। महिला के परिजन के अनुसार पहली बार ही वह नर्मदा में स्नान का मन बनाकर घर से निकली थी। महिला के पति की 2014 में बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। परिवार में दो बेटे और दो बेटी हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें