फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: दिलीप बिल्डकॉन कंपनी पर नगर निगम ने किया 15 हजार का स्पॉट फाइन, मजदूर कर रहे थे गंदगी

Wed, 23 Feb 2022 05:28 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में गंदगी फैलाने पर नगर निगम की टीम नजर रख रही है। स्पॉट फाइन किया जा रहा है। मेट्रो प्रोजेक्ट का काम देख रही दिलीप बिल्डकॉन कंपनी के मजदूर गंदगी फैला रहे थे तो निगम ने कंपनी पर 15 हजार का स्पॉट फाइन किया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के स्वच्छ शहर इंदौर में स्वच्छता में कोताही बर्दाश्त नहीं की जा रही है। जहां भी गंदगी पाई जाती है वहां टीम पहुंचकर चालान बना देती है। ऐसे ही एक मामले में दिलीप बिल्डकॉन कंपनी के मजूदरों को गंदगी फैलाते हुए पकड़ा। कंपनी के अधिकारियों को बुलाया और 15 हजार का स्पॉट फाइन किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिलीप बिल्डकॉन कंपनी एमआर-10 क्षेत्र में मेट्रो प्रोजेक्ट का काम संभाल रही है। एमआर-10 ब्रिज के कई हिस्सों में मेट्रो प्रोजेक्ट का काम संचालित हो रहा है। इसके लिए दिलीप बिल्डकॉन की फर्म ने बड़ी संख्या में मजदूरों की टीम लगा रखी है, जो सड़क के आसपास के क्षेत्रों में ही अपने आशियाने बनाए हुए हैं। इसके चलते मजदूर खुले में ही शौच के लिए जाते हैं जबकि खुले में शौच पर पाबंदी है। नगर निगम की एक टीम सतत इसका निरीक्षण करती है कि लोग खुले में शौच तो नहीं कर रहे। इसी निरीक्षण के दौरान एमआर-10 क्षेत्र में कई मजदूर गंदगी फैलाते हुए निगम टीम को मिले। टीम ने मौके पर कंपनी के अधिकारियों को बुलाया और मजदूरों के लिए समुचित सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही सुविधा घर को लेकर फटकार लगाई गई। कंपनी पर 15 हजार का स्पॉट फाइन करने के साथ चेतावनी दी कि फिर से मामला पकड़ा गया तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

कचरा फैलाने पर कंपनी पर एक लाख का स्पॉट फाइन
इसी तरह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कंपनी फैलाई जाने पर कंपनी के खिलाफ नगर निगम ने एक लाख रुपये का स्पॉट फाइन किया। जोन 11 के सीएसआई हिमांशु गुप्ता ने वार्ड नंबर 48 में सेन्ट पॉल स्कूल में सिविल कंस्ट्रक्शन का काम कर रही जेडी कंस्ट्रक्शन पर 1 लाख का जुर्माना किया। यहां काम के दौरान वेस्ट मटेरियल और कचरा एग्रीकल्चर चौराहा धार कोठी में फेंका जा रहा था। जब टीम यहां पहुंची तो खुले में काफी कचरा पड़ा देखा। इसके बाद टीम ने पहचान करते हुए जुर्माना लगाया है। निगम के अनुसार सफाई करने वाले सफाई मित्रों को स्कूल के दस्तावेज कचरे में पड़े मिले थे। टीम जब स्कूल पहुंची तो उन्होंने जेडी कंस्ट्रक्शन की जानकारी दी। जिसके बाद सुपरवाइजर को बुलाकर जुर्माने की रसीद सौंपी। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में दिल्ली की टीम आएगी जिसके चलते निगम सफाई पर विशेष ध्यान दे रहा है। छठी बार स्वच्छता में सिरमौर बनने की कोशिश में जुटा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें