फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मध्यप्रदेश में वाणिज्यिकर अफसर के घर और फार्महाउस पर लोकायुक्त का छापा, दो किलो सोना मिला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 21 May 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी के घर छापा - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश में इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी कोमल बाली के दो घरों और फार्महाउस पर छापा मारा है। अभी तक पुलिस को 49 हजार रुपये नकद, दो किलो सोना और लग्जरी वाहन मिले हैं। छापा अभी भी जारी है।




 


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला अफसर के पास एक किलो चांदी भी मिली है। बताया जा रहा है कि आज सुबह लोकायुक्त के 35 अफसरों की टीम ने एक साथ उनके तीन स्थानों पर छापे की कार्रवाई की। महिला अफसर सुबह-सुबह अपने घर पर अफसरों को देखकर घबरा गईं। 


उन्हें जब बताया गया कि लोकायुक्त टीम ने छापा मारा है, तो उन्हें पूरा मामला समझ में आया। टीम फिलहाल बैंक लॉकर के अलावा संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों को जांच रही है। 


जानकारी के मुताबिक महिला अफसर 2006 से इंदौर में पदस्थ हैं। उनके चार ठिकानों पर छापे की कार्रवाई चल रही है। अगर 2006 से उनकी सैलरी देखी जाए तो उनकी आय करीब 35 लाख निकलती है। लेकिन उनके पास से करोड़ों की संपत्ति मिली है। महिला अफसर के पति भाजपा की शहर कार्यकारिणी के सदस्य हैं। उन्होंने छापे पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक करार दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next