फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में कालीचरण महाराज: कहा- हर प्रांत में हो कट्टर हिंदूवादी सरकार, जो हिंदू हित की बात करे वही राष्ट्र पर राज करे

Wed, 13 Apr 2022 06:27 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कालीचरण महाराज ने इंदौर में कहा है कि देश के हर प्रांत में कट्टर हिंदूवादी सरकार की जरूरत है। जब तक ऐसा नहीं होगा तब तक हिंदुओं पर अत्याचार होते रहेंगे। खरगोन की घटना को लेकर सवाल पूछने पर बाबा ने यह कहा। 
विज्ञापन
इंदौर आगमन के दौरान इस तरह कालीचरण महाराज ने लहराई थी तलवार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी को लेकर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज ने खरगोन की घटना को लेकर कहा है कि देश के हर प्रांत में जब तक कट्टर हिंदूवादी सरकार नहीं होगी तब कर हिंदुओं पर अत्याचार होते रहेंगे। हर प्रांत में कट्टर हिंदूवादी सरकार की जरूरत है।
विज्ञापन


बुधवार को स्वराज अमृत महोत्सव समिति इंदौर ने विशाल स्वराज यात्रा निकाली। इस यात्रा में कालीचरण महाराज भी शामिल हुए। मीडिया से चर्चा करते हुए कालीचरण महाराज ने कहा कि कांग्रेस उन्हें इसलिए घेरती है क्योंकि हिंदुत्व जागृत हो रहा है। कट्टर हिंदूवाद जागृत होने से कांग्रेस को उनकी सरकार खतरे में लगती है, क्योंकि हम एक ही बात करते हैं जो हिंदू हित की बात करे वहीं राष्ट्र पर राज करे। हम तो हिंदुओं का हित देखेंगे और कांग्रेस को स्वार्थ साधना है।

खरगोन में हुई घटना को लेकर कालीचरण महाराज ने कहा कि यह तब तक होता रहेगा जब तक कट्टर हिंदुवादी राजा शासन में नहीं बैठते। अभी तीन ही लोग हैं मोदी जी, योगी जी और शाह जी। हर प्रांत में कट्टर हिंदूवादी राजा बैठना चाहिए। शासन में तभी हिंदुओं पर अत्याचार होना बंद हो जाएगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर दिए गए बयान को लेकर कहा कि मैं अपने बयान पर अड़िग हूं। सोच समझकर कहा है। इंदौर आगमन पर हाथ में तलवार और हंसिया लहराने के सवाल पर कहा कि कोई भी भेंट देगा तो उनका आग्रह स्वीकार करना पड़ेगा। गुरु गोविंद सिंह महाराज के मार्ग पर चलते हुए हिंदू क्रांतिकारी बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें