फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: समर शेड्यूल में शुरू होगी इंदौर-जम्मू फ्लाइट, सूरत और जोधपुर की उड़ान होगी बंद

Sat, 26 Mar 2022 06:06 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर एयरपोर्ट पर 27 मार्च से समर शेड्यूल शुरू होगा। यह अक्टूबर तक चलेगा। इस समर शेड्यूल में इंदौर से जम्मू की सीधी उड़ान शुरू होगी जबकि इंदौर से सूरत और जोधपुर की उड़ानों को बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर 27 मार्च से समर शेड्यूल शुरू होगा। यह शेड्यूल अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस शेड्यूल में दो उड़ानें बंद होगी जबकि एक नई उड़ान शुरू होगी। इसमें इंदौर से पहली बार जम्मू के लिए सीधी उड़ान शुरू हो रही है। इंदौर से चल रही सूरत और जोधपुर की उड़ानों को बंद किया जा रहा है। हैदराबाद और जयपुर के लिए अपनी उड़ानों की संख्या को भी बढ़ा सकती है। 
विज्ञापन


दरअसल, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) द्वारा साल में दो बार उड़ानों का शेड्यूल तैयार किया जाता है। इसे एयरलाइंस की मांग पर बनाया जाता है। मार्च अंत से अक्टूबर अंत तक लागू रहने वाले शेड्यूल को समर शेड्यूल और अक्टूबर अंत से मार्च अंत तक लागू होने वाले शेड्यूल को विंटर शेड्यूल कहा जाता है। नया समर शेड्यूल 27 मार्च से लागू होने जा रहा है। इसमें इंदौर को कई नई उड़ानें और एयरलाइंस मिलने की उम्मीदें लगाई जा रही थीं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और इंदौर के हाथ एक नए शहर जम्मू के अलावा कुछ नहीं लगा। इंदौर से पहले से चल रही जोधपुर और सूरत की उड़ानों को एयरलाइंस ने बंद करने का फैसला लिया है और इनकी बुकिंग भी बंद कर दी है। अभी जोधपुर उड़ान दोपहर 2.45 बजे इंदौर से रवाना होकर शाम 6.40 बजे इंदौर आती है, वहीं सूरत उड़ान शाम 7 बजे इंदौर से जाकर रात 10 बजे वापस इंदौर आती है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने इन उड़ानों को बंद करने का फैसला यात्रियों की कमी के चलते लिया है। बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस ने 1 अगस्त से ही इंदौर से जयपुर, जोधपुर, प्रयागराज, सूरत और लखनऊ के लिए सीधी उड़ानों की शुरुआत की थी। इन उड़ानों के बंद होने से अब पर्यटकों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अब जहां राजस्थान में सिर्फ जयपुर और किशनगढ़ की कनेक्टिविटी रह गई है, वहीं गुजरात में सिर्फ अहमदाबाद से सीधा संपर्क रहेगा। 

28 मार्च से शुरू होगी जम्मू की उड़ान
समर शेड्यूल की बात करें तो इंदौर से जहां दो शहरों की सीधी उड़ानें बंद हो गई हैं, वहीं नए शहरे के रूप में इंदौर को सिर्फ जम्मू के लिए सीधी उड़ान मिली है। यह उड़ान 28 मार्च से शुरू होगी। इंडिगो द्वारा शुरू की जा रही यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोम, बुध, शुक्र और शनिवार को संचालित होगी। यह फ्लाइट सुबह 10.10 बजे इंदौर से रवाना होकर 12.05 बजे जम्मू पहुंचेगी, वहीं जम्मू से 12.40 बजे उड़ान भरकर 2.45 बजे इंदौर पहुंचेगी। इस उड़ान के शुरू होने से वैष्णोदेवी जाने वाले श्रद्धालुओं को सबसे ज्यादा सुविधा होगी। इसके साथ ही गर्मी की छुट्टियां मनाने कश्मीर जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह फ्लाइट काफी सुविधाजनक होगी। अभी जम्मू जाने के लिए यात्रियों को इंदौर से दिल्ली जाकर वहां से जम्मू की उड़ान लेना पड़ती है। इंडिगो एयरलाइंस समर शेड्यूल में जहां जोधपुर और सूरत के लिए सीधी उड़ानें बंद करने जा रही है, वहीं जयपुर और हैदराबाद के लिए अतिरिक्त उड़ानें भी शुरू करने जा रही है। कंपनी ने इसकी घोषणा की है। जयपुर फ्लाइट सुबह 6.45 बजे इंदौर से रवाना होगी, वहीं हैदराबाद फ्लाइट शाम 4.45 बजे रवाना होगी। 
विज्ञापन


इंदौर से ली 95 उड़ानों की अनुमति
यह समर शेड्यूल 27 मार्च से लागू होने वाला समर शेड्यूल 28 अक्टूबर तक लागू रहेगा। इसके बाद विंटर शेड्यूल लागू होता है। इस बार कोरोना के मामले कम होने के बाद समर शेड्यूल से काफी उम्मीदें हैं। उड़ान कंपनियों ने इंदौर से करीब 95 उड़ानों की अनुमति ले ली है लेकिन इतनी उड़ानें शुरू होना मुश्किल है। 28 मार्च से इंडिगो अपनी जम्मू की उड़ान शुरू करेगी। यह जम्मू के लिए पहली उड़ान होगी। इस उड़ान से यात्री श्रीनगर भी जा सकेंगे। दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ान कंपनियां अपनी फ्रिक्वेंसी बढ़ा सकती है। इधर, प्रधानमंत्री के विमान के लिए रनवे का टर्न पेड का विस्तार किया जाएगा। इससे करीब दो माह के लिए रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक एयरपोर्ट बंद रहेगा। इससे रात को चलने वाली उड़ान बंद हो जाएगी। इन उड़ानों को दिन में शिफ्ट करने के लिए एयरलाइंस को प्रबंधन ने बोल दिया है। इसी तरह उड़ान कंपनी इंडिगो ने डीजीसीए से चंडीगढ़ और विशाखापट्टनम के लिए अनुमति ले ली है। संभावना है कि कंपनी जल्द ही इन दोनों शहरों के लिए उड़ानों का संचालन शुरू कर देगी, लेकिन अभी कंपनी ने इसकी तारीख घोषित नहीं की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें