फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: खरगोन उपद्रव में घायल शिवम की हालत में सुधार, आईसीयू में किया शिफ्ट, कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे मिलने

Mon, 18 Apr 2022 02:22 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

खरगोन उपद्रव के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए शिवम का उपचार इंदौर के निजी अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत में सुधार है। वेटिंलेटल हटा दिया गया है और शिवम को आईसीयू में शिफ्ट किया है। डॉक्टरों का कहना है कि रिकवरी हो रही है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती शिवम से मिलने पहुंचे भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरगोन उपद्रव में गंभीर रूप से घायल हुए शिवम का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। शासन-प्रशासन नियमित रूप से उसके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहा है। डॉक्टरों के अनुसार पहले की तुलना में स्वास्थ्य में सुधार है और रिकवरी हो रही है। उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। हाथ-पैरों में मूवमेंट है मगर बोलने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन


पिछले दिनों मंत्री तुलसीराम सिलावट अस्पताल पहुंचे थे और उपचाररत शिवम के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। उन्होंने शिवम के भाई से बात कर कहा था कि किसी तरह की चिंता न करें। शासन-प्रशासन पूरी नजर रखे हुए है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद रोज की अपडेट ले रहे हैं। डॉक्टरों से भी कहा था कि इलाज में किसी तरह की कमी न रहे। जो भी जरूरी संसाधन लगे उसके बारे में स्थानीय प्रशासन को अवगत करवाएं।

इधर सोमवार को भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अस्पताल पहुंचे और शिवम के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनके साथ नगर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे भी थे। विजयवर्गीय ने डॉक्टरों से शिवम के स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी ली। डॉक्टरों ने उनको बताया कि शिवम की हालत पहले से बेहतर है। सुधार हो रहा है। हालांकि शिवम अभी बातचीत नहीं कर पा रहा है। विजयवर्गीय ने उससे बात करने की कोशिश की मगर वह बात नहीं कर पाया।
विज्ञापन


इंदौर नगर भाजपा अध्य़क्ष रणदिवे ने बताया कि शिवम की हालत पहले से ठीक है। वह रिकवर कर रहा है। वेंटिलेटर और ऑक्सीजन हटा दिया है। नेचुरल ऑक्सीजन पर है। वह कुछ पूछने पर रिस्पांड भी कर रहा है, लेकिन बात नहीं कर पा रहा। डॉक्टरों का कहना है कि सिर में गंभीर चोट होने के कारण स्थिति गंभीर थी, लेकिन अब पहले से सुधार हो गया है। धीरे-धीरे हालत ठीक हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें