फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: खरगोन उपद्रव में घायल शिवम से मिलने पहुंचे गृह मंत्री, परिजनों से बात कर बढ़ाया हौसला, कहा-हिंसा के दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा

Tue, 26 Apr 2022 12:23 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

खरगोन हिंसा में घायल हुए शिवम का इंदौर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत में पहले से सुधार हुआ है। मप्र के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर शिवम का हाल जाना और परिजनों से बात की। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती शिवम के हाल जानते गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरगोन उपद्रव में घायल हुए शिवम का उपचार इंदौर में चल रहा है। उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोबाइल पर शिवम के परिजनों से बात की थी। इस क्रम में सोमवार को मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा इंदौर पहुंचे और अस्पताल में भर्ती शिवम से मुलाकात की।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचकर गृह मंत्री एवं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने घायल शिवम का हालचाल जाना। उन्होंने परिजनों से कहा कि शिवम के इलाज का पूरा ख़र्च सरकार वहन कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि खरगोन के हिंसा में दोषी व्यक्तियों को छोड़ा नहीं जाएगा और वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। गृह मंत्री ने कहा कि बेहद खुशी की बात है कि शुभम के हौसले और समय पर बेहतर इलाज मिलने से अब उसकी स्थिति में काफी सुधार आया है। डॉक्टरों के अनुसार शीघ्र ही वह ठीक होकर घर लौट सकेगा। इस दौरान गृह मंत्री ने डॉक्टरों से भी बात की और पूछा कि शिवम की स्थिति क्या है और पूरी तरह ठीक होने में कितना वक्त लगेगा। गौरतलब है कि खरगोन उपद्रव में घायल होने के बाद से ही शिवम का इंदौर में उपचार चल रहा है। शिवम की हालत में पहले से काफी सुधार हुआ है। शरीर में अब मूवमेंट भी हो रहा है और आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। 

Koo App

खरगोन हिंसा में घायल शिवम से आज इंदौर के निजी अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की और इस हिम्मती बच्चे का कुशलक्षेम जाना। बेहद खुशी की बात है कि शुभम के हौसले और समय पर बेहतर इलाज मिलने से अब उसकी स्थिति में काफी सुधार आया है। डॉक्टरों के अनुसार शीघ्र ही वह ठीक होकर घर लौट सकेगा।

View attached media content

- Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 25 Apr 2022

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें