फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: भाजपा में शामिल तीन पूर्व कांग्रेस पार्षदों को हाईकोर्ट का नोटिस, दो सप्ताह में मांगा जवाब

Thu, 26 Nov 2026 10:20 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में भाजपा में शामिल हुए तीन पूर्व कांग्रेस पार्षदों की सदस्यता पर कानूनी सवाल खड़े हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट की याचिका पर हाईकोर्ट ने तीनों पार्षदों सहित सभी पक्षकारों को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
मप्र हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए तीन पूर्व कांग्रेस पार्षदों को दलबदल कानून के तहत नोटिस जारी किया है। न्यायालय ने पार्षद ममता सुनेरे, शिवम यादव और विनिता मौर्य सहित मामले से जुड़े सभी पक्षकारों से दो सप्ताह में जवाब मांगा है।

विज्ञापन


जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस पवनकुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की। इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट की याचिका पर सुनवाई करते हुए पीठ ने राज्य सरकार, नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव, नगर निगम और तीनों पार्षदों को अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: उमरिया: बजरंग पावर के खिलाफ घुनघुटी में जनआक्रोश, अधिकारियों के सामने भी नहीं पिघला ग्रामीणों का रुख
विज्ञापन


याचिका का मुख्य आधार
नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज करने वाले इन तीनों पार्षदों ने बाद में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली थी। इसके विरोध में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने शासन के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था। उन्होंने तीनों पार्षदों की सदस्यता समाप्त करने तथा उनके वार्डों में उपचुनाव कराने की मांग उठाई थी। हालांकि नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव ने नेता प्रतिपक्ष के इस आवेदन को निरस्त कर दिया था। प्रमुख सचिव के इस फैसले को चुनौती देते हुए सोनिला मिमरोट ने सितंबर महीने में उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन


उच्च न्यायालय में पैरवी
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता विभोर खंडेलवाल और अधिवक्ता ज्येश गुरनानी ने अपनी दलीलें पेश कीं। उन्होंने प्रमुख सचिव के निर्णय पर सवाल उठाते हुए पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ता की दलीलें सुनने के बाद सभी संबंधित पक्षकारों को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब पेश करने का निर्देश दिया है। अदालत अब सभी पक्षों का जवाब मिलने के बाद इस याचिका पर अगली सुनवाई करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें