फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर : चायनीज हैकरों की करतूत, विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए अश्लील वीडियो

Wed, 25 Aug 2021 11:47 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाल, इंदौर

सार

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की वेबसाइट के पेज नंबर 16 को हैक किया गया था। उस पर जो भी कंटेंट सामने आ रहा था, सब चायनीज भाषा में ही था। 
विज्ञापन
मेरठ समाचार: साइबर क्राइम का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के इंदौर से चायनीज हैकरों की करतूत सामने आई है। इन हैकरों ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर लिया और उसके पेज पर अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए। मामले की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने पेज को डिसेबल कराया और इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

दरअसल, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के पेज नंबर 16 को हैकरों द्वारा हैक किया गया था। इस पेज पर कई अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए गए, जब छात्रों ने इसकी जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को दी, जो प्रशासन के होश उड़ गए। आनन-फानन में विशेषज्ञों की टीम ने पेज नंबर 16 को डिसेबल किया। बताया जा रहा है कि वेबसाइट को हैक करने के पीछे चायनीज हैकर ही थे। क्योंकि, पेज नंबर 16 को खोलते ही उस पर चायनीज भाषा में कंटेंट सामने आ रहा था। पेज भी चायनीज भाषा में ही खुल रहा था। 
विश्वविद्यालय कुलपति का कहना है कि एक्सपर्ट की मदद से वेबसाइट को और भी ज्यादा सुरक्षित किया जा रहा है। वेबसाइट हैक होने की शिकायत साइबर सेल को की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें