फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: सरकारी स्कूल का चपरासी लड़कियों को दिखाता था अश्लील फिल्में, डीईओ ने किया निलंबित

Wed, 09 Mar 2022 04:58 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के एक शासकीय स्कूल के चपरासी को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया। आरोप है कि यह चपरासी विद्यालय में मोबाइल पर लड़कियों को अश्लील फिल्में दिखाता था। शिकायत मिलने पर जांच की गई, जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एक शासकीय स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (चपरासी) लड़कियों को मोबाइल पर अश्लील फिल्में दिखाता था। इसकी शिकायत मिलने पर डीईओ ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में शिकायत सही पाई गई, जिस पर चपरासी को निलंबित कर दिया। आरोप थे कि यह चपरासी काम के दौरान अपने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखता था और लड़कियों को भी अश्लील वीडियो दिखाता था। इतना ही नहीं वह काम पर भी समय से नहीं आता था और जल्दी निकल जाता था। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला शासकीय शारदा कन्या विद्यालय का है। यहां के चपरासी विकास तिवारी को जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास ने निलंबित किया है। व्यास ने बताया कि चपरासी विकास तिवारी के बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि वह समय पर स्कूल नहीं आता है और समय से पहले ही स्कूल से चला जाता है। इसके साथ ही स्कूल के स्टाफ ने यह भी आरोप लगाया था कि वह स्कूल समय में मोबाइल पर लगातार अश्लील फिल्में देखता रहता है। शिकायतों के बाद उक्त विद्यालय का मैंने स्वयं निरीक्षण किया और शिकायतें सत्य पाईं। उक्त कदाचरण को देखते हुए चपरासी विकास तिवारी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें