फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: कार में छिपाकर ले जा रहे थे सोने की छड़ें, 1.58 करोड़ का विदेशी सोना जब्त, महाराष्ट्र के जौहरी समेत पांच गिरफ्तार

Sun, 17 Apr 2022 11:59 AM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने विदेशी मूल के सोने के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन किलो सोने की छड़ें बरामद की गई हैं। कार में बनाई गई कैविटी में इन्हें छिपाकर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने विदेशों से तस्करी कर लाया गया 1.58 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया है। इसकी मात्रा तीन किलो है। इस मामले में महाराष्ट्र के उल्हासनगर से एक जौहरी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


डीआरआई के अनुसार  गुप्त सूचना पर 12 अप्रैल को इंदौर के पास मुंबई-आगरा राजमार्ग पर एक कार को रोका। इसकी तलाशी ली। कार में विशेष रूप से बनाए गए कैविटी में सोने की तीन छड़ें छिपाई गई थीं। इनका वजन तीन किलो है और यह सोना विदेशी मूल का था। वाहन में चार लोग सवार थे। इनसे पूछताछ की तो अपराध स्वीकार किया और बताया कि उनके सिंडिकेट का एक सदस्य जो सोने की छड़ों की आपूर्ति करता था वह उल्हासनगर में है। अपराध में इस्तेमाल किए गए सामान और वाहन को जब्त किया गया। इसके बाद उल्हासनगर से जौहरी को गिरफ्तार किया। पांचों के खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई। विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें