फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सफाईकर्मी ने सोना गिरवी रख बेटी को पढ़ाया, मिली एक करोड़ की छात्रवृति

Fri, 10 May 2019 02:09 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के एक महिला सफाईकर्मी की बेटी रोहिणी को मार्केटिंग में एमबीए की पढ़ाई करने के बाद प्रदेश सरकार के अनुसूचित जनजाति विभाग ने एक करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी है। छात्रा अब पीएचडी की पढ़ाई करने के लिए स्कॉर्टलैंड जाएगी।
विज्ञापन


इंदौर के न्यू विकासनगर की रहने वाली नूतन घावरी वर्तमान में कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल में सफाईकर्मी है। उनकी बेटी रोहिणी घावरी को स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग की हैरिटगॉट यूनिवर्सिटी में पीएचडी की पढ़ाई करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप दी है।

नूतन ने मीडिया के साथ बातचीत में बताया कि मैं 10 साल तक बेटी को अपने साथ ड्यूटी पर ले जाती थी। उसका मन पढ़ाई में खूब लगता है। जब उसने आगे पढ़ने की इच्छा जाहिर की तो मैंने सोना गिरवी रख कर उसे पढ़ाया जो आज भी गिरवी ही है।

वालीबॉल की खिलाड़ी हैं रोहिणी

रोहिणी तीन बहन और एक भाई हैं। वे खुद वालीबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। जबकि उनके भाई हर्ष नेशनल अंडर 14 बास्केटबॉल टीम का कप्तान है। उनकी बहन कोमल नीट क्वालिफाई हैं। अश्विनी 12वीं में है और वह भी स्टेट लेवल की वालीबॉल खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें