फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में कुल्हाड़ी लिए अधिकारी को धमकाने सरकारी दफ्तर पहुंचा व्यक्ति, लगाया ये आरोप

Fri, 10 May 2019 01:13 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
हाथ में कुल्हाड़ी लेकर अधिकारी को धमकाने पहुंचा व्यक्ति - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के एक व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली राशि नहीं मिली तो उसका बेटा हाथ में कुल्हाड़ी लेकर सरकारी अधिकारी को धमकाने उसके ऑफिस पहुंच गया। मामला दमोह का है जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने पिता को आवंटित धनराशि जारी कराने के लिए एक आदमी सरकारी अधिकारी को धमकाने के लिए उसके ऑफिस में घुस आया। 

विज्ञापन


अधिकारी को धमकाने के लिए व्यक्ति हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया था। उसके भाई प्रमोद बसोर ने आरोप लगाया कि ब्लॉक समन्वयक रोहित यादव ने उन लोगों से रिश्वत तो ले ली पर अभी तक फंड जारी नहीं किया है। 
 



दमोह के ब्लॉक समन्वयक रोहित यादव ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। यादव ने काह कि वो लोग मेरे ऊपर झूठे आरोप लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली राशि की प्रथम किश्त 25 हजार रुपये पहले ही दी जा चुकी है। 
विज्ञापन


यादव ने आगे कहा कि उन्हें झूठी शिकायत करने की आदत है वो पहले भी ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने कई अनियमितताएं भी की हैं, इसके लिए हम उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज कारएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें