फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर गैंगरेप मामला: फॉर्म हाउस ही नहीं ऑडी कार में भी की पत्नी से हैवानियत, अय्याश राजेश ने थाईलैंड की युवती से भी कर ली दोस्ती

Mon, 17 Jan 2022 06:36 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पत्नी से हैवानियत करने वाले अय्याश पति की करतूतें सामने आने लगी है। अय्याशी के चलते उसे पिता ने घर से निकाल दिया था तो पहली पत्नी से भी झगड़ा होता था। अब यह बात पता चली है कि आरोपी राजेश ने थाईलैंड की एक युवती को भी प्रेमजाल में फंसाया था। 
विज्ञापन
ऑडी कार के पास खड़ा आरोपी राजेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी से हैवानियत करने वाले अय्याश पति की करतूतें सामने आने लगी है। अय्याशी के चलते उसे पिता ने घर से निकाल दिया था तो पहली पत्नी से भी झगड़ा होता था। अब यह बात पता चली है कि आरोपी राजेश ने थाईलैंड की एक युवती को भी प्रेमजाल में फंसाया था। वह थाईलैंड जाने की तैयारी में था।
विज्ञापन


दरअसल आरोपी राजेश विश्वकर्मा किस कदर अय्य़ाश था इसकी बानगी उसका आलीशान फॉर्म हाउस देखकर समझ में आ गई। पीड़िता ने जो बातें बताईं उसे सुनकर हर कोई हैरान था कि कैसे कोई पति अपनी पत्नी से इस तरह की हैवानियत कर सकता है। न सिर्फ उसे नग्न करके डांस करवाता बल्कि दोस्तों और नौकर से गैंगरेप भी करवाता। जलती सिगरेट प्राइवेट पार्ट्स पर दागता तो शरीर के अंगों को दांतों से काटता। सोमवार को उसका फॉर्म हाउस प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी राजेश की लक्जरी ऑडी कार भी जब्त कर ली है। इस कार में भी आरोपियों ने पीड़िता के साथ हैवानियत की थी। पुलिस की पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी राजेश ने पत्नी के साथ न सिर्फ मांगलिया वाले फॉर्म हाउस में गैंगरेप करवाया बल्कि ऑडी कार में भी पत्नी से हैवानियत की। कार को भी जब्त कर लिया गया। आरोपी का लेपटॉप भी जब्त किया है। आशंका है कि उसमें पार्टियों के दौरान बनाए गए वीडियो हो सकते हैं। यदि इस तरह का कुछ मिलता है तो आईटी एक्ट की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। एक बात यह भी पता चली है कि अपने ही खर्च पर आरोपी अपने दोस्तों को फॉर्म हाउस पर अय्याशी करवाता था। सोशल मीडिया के माध्यम से थाईलैंड  की एक युवती से भी दोस्ती कर उसे प्रेम जाल में फंसाया था।  कुछ दिनों बाद थाईलैंड जाने की तैयारी कर रहा था।  इतना ही नहीं फॉर्म हाउस में वह कॉलोनी काटने वाला था। पुलिस उससे और अन्य आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें