फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: शादी से पहले रुपये-जेवर लेकर भागी दुल्हन, पुलिस ने पकड़ा तो हुआ गिरोह का भंडाफोड़

Tue, 04 Jan 2022 03:37 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शादी का सपना एक कुंवारे को महंगा पड़ गया। नई दुल्हन लाकर घर बसाने के सपने संजोए बैठे इस युवक के दिल के अरमान तब आंसुओं में बह गए जब दुल्हन ने उससे रुपये-जेवरात ले लिए मगर शादी से पहले भाग गई।  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एक युवक को उसकी ही होने वाली दुल्हन ने तगड़ी चपत लगाई। दुल्हन ने उससे पैसे-जेवर ले लिए और भाग गई। युवक ने पुलिस को शिकायत की तो पता चला कि यह गिरोह पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है। 
विज्ञापन


इंदौर की परदेशीपुरा पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग पकड़ा है। उसकी मां और एजेंट को भी गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह का काम अविवाहित युवकों का पता लगाकर उन्हें ठगना था। शादी का झांसा देकर रुपये-जेवर लेते और शादी किए बिना ही दुल्हन भाग जाती। पुलिस ने बताया कि टापूनगर निवासी चंदू नामक युवक ने शिकायत की थी। उसने बताया था कि एक एजेंट के माध्यम से उसने शादी की बात की थी। लड़की का नाम पूजा है जो उसकी मां लक्ष्मी के साथ रहती है।

एजेंट ने कहा था कि पूजा कुंवारी है। उसके साथ शादी करवा देगा। इसके बाद चंदू से तीस हजार रुपये लिए। कहा कि कोर्ट में शादी करेंगे। वहां अनुबंध हो जाएगा। 44 हजार रुपये बाद में और ले लिए। दुल्हन के लिए गहने और कपड़े भी मंगवाए। तय तारीख को चंदू कोर्ट पहुंचा मगर दुल्हन और उसकी मां नहीं आई। तलाश करने पर भी पता नहीं चला तो उसे खुद के ठगे जाने का अहसास हुआ। तब उसने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


चंदू ने सोमवार को एजेंट महेंद्र को पकड़ा तो उसने बताया कि लड़की और उसकी मां भागीरथपुरा में रहती है। पुलिस ने वहां से लड़की पूजा को हिरासत में लिया। पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि शादी के नाम पर युवकों को ठगने का एक गिरोह काम कर रहा है। गिरोह में शामिल युवती खुद को कुंवारी और गरीब परिवार का बताकर रुपये ऐंठती थी। युवती की मां और एजेंट शादी के गवाह बनते थे। युवती पहले से शादीशुदा है। वह राजस्थान में इसी तरह एक युवक को ठगकर आई है। इनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें