फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: इंदौर के युवक पर आई दोहरी मुसीबत..पहले पासपोर्ट हुआ चोरी तो पेरिस पुलिस ने किया गिरफ्तार, जब नया पासपोर्ट बनकर आया तो कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव...

Tue, 04 Jan 2022 05:03 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विदेश में पढ़ाई कर रहे इंदौर के युवक पर दोहरी मुसीबत आ गई। अपने देश आने के लिए वह निकला ही था कि पासपोर्ट व अन्य कागजात चोरी हो गई। उसे पेरिस पुलिस ने पकड़ लिया। जैसे-तैसे नया पासपोर्ट बनकर आया तो एयरपोर्ट पर युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश में पढ़ाई कर रहे इंदौर के युवक पर दोहरी मुसीबत आ गई। अपने देश आने के लिए वह निकला ही था कि पासपोर्ट व अन्य कागजात चोरी हो गई। उसे पेरिस पुलिस ने पकड़ लिया। तीन दिन तक पुलिस हिरासत में रहा। जैसे-तैसे नया पासपोर्ट बनकर आया तो एयरपोर्ट पर युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। उसे आइसोलेट किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इंदौर निवासी भाजपा नेता राजकुमार तिवारी का बेटा युवराज पेरिस में रहकर पढ़ाई कर रहा है। पढ़ाई पूरी होने के बाद 30 दिसंबर को उसे स्वदेश लौटना था। इसके लिए उसने तैयारी कर ली थी। इसी बीच पेरिस एयरपोर्ट पर पासपोर्ट व व अन्य दस्तावेज गुम हो गए। पासपोर्ट के अभाव में पेरिस पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। युवक ने पुलिस को वस्तुस्थिति बताई। बाद में अपने पिता से संपर्क किया। पिता को जब पूरी बात पता चली तो विधायक महेंद्र हार्डिया से बात की। हार्डिया ने सांसद शंकर लालवानी को पूरी घटना बताई। सांसद ने विदेश मंत्री से बात की और पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया। विदेश मंत्रालय ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत वहां की एजेंसी से संपर्क किया और युवक का डुप्लीकेट पासपोर्ट बनवाया व दस्तावेज तैयार करवाए। यह सब होने के बाद युवक की जान में जान आई और वह सोमवार को एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट पर उसकी कोरोना जांच की गई तो वह पॉजिटिव आ गया। इसके बाद उसे आइसोलेट किया गया। अब नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही युवक वापस आ सकेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें