फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: मंत्री के बयान पर बोले कांग्रेस विधायक- वैक्सीनेशन बंद कर ताबीज बांटने का काम शुरू करे प्रदेश सरकार, इससे होगा कोरोना से बचाव

Sat, 04 Dec 2021 12:15 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मप्र की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर के बयान के बाद इंदौर के कांग्रेस  विधायक संजय शुक्ला ने पलटवार किया है। विधायक ने कहा है कि मध्यप्रदेश की मंत्री भ्रम फैला रही है। अगर ऐसा है तो सरकार को वैक्सीनेशन बंद कर ताबीज बांटने का काम शुरू कर देना चाहिए। 
विज्ञापन
विधायक संजय शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर के बयान के बाद इंदौर के कांग्रेस  विधायक संजय शुक्ला ने पलटवार किया है। विधायक ने कहा है कि मध्यप्रदेश की मंत्री भ्रम फैला रही है। अगर ऐसा है तो सरकार को वैक्सीनेशन बंद कर ताबीज बांटने का काम शुरू कर देना चाहिए। इससे ही कोरोना का बचाव हो जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल उषा ठाकुर मप्र शासन में पर्यटन व संस्कृति मंत्री है। अपने अजीबो-गरीब बयानों के चलते वे सुर्खियों में रहतीं हैं। हाल ही में उन्होंने ऐसा बयान दिया है जिसे कांग्रेस ने भ्रम फैलाने वाला बताया है। शहीद टंट्या मामा के शहीद दिवस पर हो रहे कार्यक्रम के संबंध में मंत्री ठाकुर ने बयान दिया था कि मेरी दृढ़ आस्था और विश्वास है कि कहीं कुछ नहीं होना है। टंट्या मामा के जो ताबीज बांटते हैं उससे स्वास्थ्य लाभ होता है। इतने बड़े क्रांतिकारी को प्रणाम करने जा रहे हैं। इससे कहीं कोई व्यवधान नहीं होगा। मंत्री के इस बयान पर कांग्रेस ने आपत्ति ली और इसे हास्यास्पद बताया।कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि मंत्री उषा ठाकुर के बयान के बाद शिवराज सरकार को कोरोना के तमाम प्रतिबंध और गाइडलाइन हटा लेना चाहिए। वैक्सीनेशन की अनिवार्यता खत्म कर देनी चाहिए। 

बंद कर देना चाहिए वैक्सीनेशन अभियान
इंदौर से कांग्रेस  विधायक संजय शुक्ला ने कहा है कि प्रदेश सरकार की मंत्री द्वारा जनता के बीच में अंधविश्वास फैलाने का काम किया जा रहा है। यदि सरकार को मंत्री द्वारा फैलाए जा रहे अंधविश्वास पर इतना ही विश्वास है तो प्रदेश में कोरोना वायरस से बचाव का वैक्सीनेशन बंद कर ताबीज बांटने का काम करें। मंत्री उषा ठाकुर ने कहा है कि टंट्या भील के नाम का ताबीज पहनने से बीमारियां ठीक हो जाती है। मंत्री का यह बयान जनता में अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाला है। इस समय जब विज्ञान के शोध और दवाइयां भी बीमारियों को ठीक नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में मंत्री के द्वारा यह कहा जाना जनता को भ्रमित करने का काम है। प्रदेश सरकार को मंत्री के इस कथन पर इतना भरोसा है तो मेरा यह सुझाव है कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए पूरे मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन के अभियान को बंद कर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें