फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: बसपा विधायक रामबाई ने भांजे की शादी में लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल 

Sat, 04 Dec 2021 11:44 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बसपा विधायक रामबाई ने सीहोर में अपने भांजे की शादी में मंच पर ठुमके लगाए। यह वीडियो अब वायरल हो गया है। 
विज्ञापन
बसपा विधायक रामबाई के डांस का यह वीडियो वायरल हो गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने विवादित बयानों के लिए पहचानी जाने वाली पथरिया से बसपा विधायक रामबाई का सीहोर में अलग ही रूप नजर आया। उन्होंने सीहोर में अपने भांजे की शादी ठुमके लगाए। फिल्म शराबी के गीत 'मुझे नौलखा मंगा दे रे... ओ सैया दीवाने' पर उनके ठुमकों का वीडियो वायरल हो गया है। रामबाई अपने भांजे की शादी में सीहोर पहुंची थी। वहां पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच पर यह प्रस्तुति दी। दमोह में पथरिया विधानसभा की विधायक का यह रूप देखकर हर कोई दंग रह गया। 
विज्ञापन


अपने विवादित बयान के लिए चर्चित रही है रामबाई
दो महीने पहले भी रामबाई का एक वीडियो वायरल हुआ था। प्रधान मंत्री आवास योजना में घूसखोरी की शिकायत लेकर पहुंचे लोगों को उन्होंने कहा था कि हजार-पांच सौ की घूस लेना ठीक है पर 10 हजार लेना गलत है। उन्होंने अधिकारियों को बुलाया था और चौपाल लगाई थी। अफसरों से कहा था कि 1,000 रुपये लेते तो कोई दिक्कत नहीं थी। आटे में नमक चलता है, हम तुमसे मना नहीं कर रहे हैं... पर 10 हजार रुपये ज्यादा होते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें