फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: 75 गाड़ियों के मालिक हैं कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला, पति-पत्नी के पास 10 किलो सोने के जेवर

Wed, 15 Jun 2022 09:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने कमलनाथ के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के साथ दिए शपथ पत्र में उन्होंने बताया है कि वे 170 करोड़ की संपत्ति के मालिक है। जिसमें 75 गाड़ियां भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
इंदौर महापौर के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में महापौर चुनाव रोचक हो गए हैं। भाजपा से नया चेहरा उतारने से मुकाबला कड़ा होता दिख रहा है। बुधवार को कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने कमलनाथ के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल कर दिया है। 
विज्ञापन


नामांकन के साथ शपथ पत्र भी दिया है, जिसमें उनकी संपत्ति-दायित्व का भी जिक्र है। जनता अपने प्रतिनिधि के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहती है। 12वीं तक पढ़े कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला धनाढ्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। नगर निगम चुनाव 2022 के लिए भरे शपथ पत्र के मुताबिक उनकी संपत्ति 170 करोड़ के आसपास है। 50 करोड़ से ज्यादा की जमीन ही है। 

शपथ पत्र में रोचक बात ये है कि संजय शुक्ला के पास गाड़ियों की लंबी फेहरिस्त है। गाड़ियों से उनका कारोबार है।  75 छोटे-बड़े वाहनों का जिक्र उन्होंने शपथ-पत्र में किया है। इसमें एक-एक बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज, रेंज रोवर शामिल हैं। तीन इनोवा, दो जीप के साथ ही एक-एक क्रेटा कार, मेगना कार, मारुति एसएक्स, स्विफ्ट भी हैं। इसके अलावा 8 हाईड्रा क्रेन, 6 क्रेन, 16 ट्रेलर, 8 ट्रक, 5 डंपर, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 कंटेनर, 1 जेसीबी, 1 बोलेरो मैक्सी ट्रक और 8 दोपहिया वाहन शामिल हैं।  संजय शुक्ला का पसंदीदा नंबर 9000 है। उनकी कई गाड़ियों के लिए यही नंबर लिया है। 
विज्ञापन


शुक्ला के पास 68 लाख रुपये से ज्यादा कैश, एफडी और अन्य जमा के रूप में बैंक में 3 करोड़, 14 लाख, 46 हजार, 975 रुपये हैं। 12 करोड़ 66 लाख 80 हजार  का आवासीय भवन है। संजय शुक्ला के पास चार किलो सोने के आभूषण हैं, जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ 65 लाख रुपये से ज्यादा बताई गई है। इसके साथ ही जाख्या, बारोली, बड़ा बांगड़दा और पिपल्या कुम्हार में कृषि भूमि है, जिसकी अनुमानित कीमत 26 करोड़ 42 लाख रुपये है। शुक्ला ने शपथ पत्र में बताया कि उन पर 32 करोड़ 85 लाख रुपये और पत्नी पर 16 करोड़ 90 लाख रुपये का लोन भी है। उनकी पत्नी अंजलि के पास 67 हजार रुपये कैश है। खाते में 7 लाख 77 हजार 963 रुपये जमा हैं। 6 किलो सोने-चांदी के आभूषण हैं, जिनकी कीमत एक करोड़ 75 लाख 80 हजार रुपये है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें