फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कुछ दिन पहले कहा था-आत्महत्या कायरों का काम

Tue, 26 Apr 2022 05:07 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कॉलेज में पढ़ रहे छात्र ने मंगलवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह घर का इकलौता लड़का था। घटना के वक्त घर में अकेला था। पुलिस का मानना है कि आत्महत्या से पहले वह किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन
मृतक दिव्यांशु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के रूपराम नगर में रहने वाले छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। सूचना के बाद पुलिस पहुंची। मृतक का मोबाइल जब्त किया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक युवक का नाम दिव्यांशु पिता रामनरेश यादव (19) है। वह निजी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार सुबह दिव्यांशु ने पिता से तीन सौ रुपये मांगे थे और कहा था कि सिटी बस का पास बनवाना है। उसकी मां अपने मायके सीहोर गई हुई थी। मंगलवार को पिता  भी घर से चले गए जिसके बाद दिव्यांशु ने फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब घटना की जानकारी मिली तो पुलिस पहुंची। घटनास्थल से पुलिस को मोबाइल मिला जिसका लॉक लगा था। पुलिस का मानना है कि आत्महत्या करने से पहले युवक किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। उसका कंप्यूटर भी चालू था। आईटी एक्सपर्ट को बुलाकर मोबाइल अनलॉक करवाएंगे। परिजनों का कहना कि दिव्यांशु माता-पिता का इकलौता लड़का था। वह खुद आत्महत्या के विरोध में था। दो दिन पहले जब एक युवती ने आत्महत्या की थी तो उसने कहा था कि आत्मत्या कायरों का काम है। इसके लिए नेगेटिव एनर्जी चाहिए, मगर मंगलवार को उसी ने फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें