फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौरः टाटपट्टी बाखल का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा, हर घर में देंगे मास्क और साबुन

Mon, 06 Apr 2020 04:09 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंदौर में दिखा डॉक्टरों का जज्बा - फोटो : ANI
विज्ञापन

सोमवार को इंदौर के टाटपट्टी बाखल इलाके का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि हम इस इलाके की निगरानी पूरी तरह से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने एडीएम और एडिशनल एसपी साहब से अनुरोध किया है कि हमलोग के पास जो भी मास्क रखे हैं उन्हें सभी घरों में बांटे जाए, अगर कम पड़े तो और मास्क खरीदने के लिए भी पैसे दिए जाएंगे।

विज्ञापन


कलेक्टर ने कहा कि साथ ही हम साबुन भी मुफ्त में बंटवा रहे हैं ताकि लोग हाथ धोते रहें। पिछले तीन दिनों में शहर के टाटपट्टी बाखल क्षेत्र में कोराेना के 18 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं जिसमें से एक की मौत हो चुकी है। 

उन्होंने कहा कि टाटपट्टी बाखल इलाके के एक ही गली से बहुत सारे कोरोना के मामले सामने आए थे, इसलिए इसके आसपास के तीन सौ से चार सौ मीटर के क्षेत्र को सील कर रहे हैं और हर 200 घरों के ऊपर एक आशा कार्यकर्ता, एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एक एएनएम एवं एक डॉक्टर की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन


 यह टीम 14 दिनों तक केवल उन्हीं क्षेत्रों में रह लोगों के स्वास्थ्य की निगारनी करेगी। कलेक्टर ने कहा कि यह प्रयास होगा कि बीमार लोगों का इलाज उनके घरों पर भी हो जाए और आवश्यकता पड़ने पर ही उन्हें अच्छे अस्पताल में भर्ती कराकर आठ-दस दिनों में उन्हें ठीक किया जा सके।

इलाके के दौरे पर पहुंचे कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि हमने निगरानी के लिए एक एप भी लोगों को दिया गया है ताकि उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा सके। साथ हम लोगों को समझाएंगे, अगर गंभीर मामला हुआ तो उन्हें अस्पताल ले जाएंगे, क्योंकि अस्पताल जाने के सात दिन बाद मरीज ठीक हो जाता है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें