फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: सीएम ने की शिवम के माता-पिता से फोन पर बात, बेटी के विवाह के अनुरोध पर बोले- मैं करवाऊंगा भांजी की शादी

Tue, 19 Apr 2022 01:56 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

खरगोन उपद्रव में घायल हुए शिवम का इंदौर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवम के माता-पिता से फोन पर बात कर शिवम के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बेटी के विवाह के आग्रह पर कहा कि चिंता न करें, भांजी की शादी मैं करवाऊंगा। 
विज्ञापन
शिवम के माता-पिता से फोन पर बात करते सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरगोन उपद्रव में घायल हुए शिवम के परिजन से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फोन पर बात की। सीएम ने शिवम के स्वास्थ्य के हाल जाने। इस दौरान शिवम के पिता ने बेटी की शादी की बात कही तो सीएम ने कहा कि चिंता न करें, भांजी की शादी मामा करेगा।
विज्ञापन


बता दें कि खरगोन उपद्रव में 16 वर्षीय शिवम गंभीर रूप से घायल हुआ था। इंदौर के निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। शुरुआत में हालत गंभीर होने के चलते शिवम को वेंटिलेटर पर रखा गया था और ऑक्सीजन सपोर्ट लगाया था, लेकिन अब पहले से स्वास्थ्य में सुधार है। वेंटिलेटर हटाकर उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। प्रशासन डॉक्टरों के संपर्क में है और शिवम के स्वास्थ्य के बारे में लगातार जानकारी ले रहा है। जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचकर शिवम के हालचाल जान रहे हैं।

पूरे मामले पर सीएम शिवराज सिंह भी नजर रखे हुए हैं। इस क्रम में सोमवार देर रात को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शिवम के पिता से फोन पर बात की। शिवम के स्वास्थ्य की जानकारी ली। पिता ने बताया कि शिवम का स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर है। शिवम के पिता ने सीएम से बेटी की शादी कराने की बात भी कही। इस पर सीएम शिवराज ने बेटी के विवाह के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। शिवम की मां ने भी मुख्यमंत्री से बात कर बेटी की शादी कराने का अनुरोध किया। इस पर सीएम शिवराज ने कहा कि बेटी की शादी मामा कराएंगे, आप चिंता न करें। भांजी की शादी मैं करूँगा, परेशानी में हम आपके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें