फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: कारोबारी का युवती के साथ अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लेकमैल 

Wed, 03 Nov 2021 04:24 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में युवती के साथ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है जिसमें कारोबारी का अश्लील वीडियो बनाकर रुपये मांगने का आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कनाड़िया थाने में कारोबारी हर्षित गुप्ता निवासी शिवधाम कॉलोनी ने गजेंद्र सिंगी निवासी आलोक नगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फरियादी के अनुसार गजेंद्र ने उसे खाने पर बुलाया था। वहां उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। इससे नींद आ गई। जब होश आया तो वह नीचे लेटा था। पास में युवती थी। आरोपी ने युवती के साथ अश्लील वीडियो बनाया और बाद में रुपए मांगने लगा।

पुलिस के अनुसार हर्षित की कनाडिय़ा रोड पर कपड़े की दुकान है। गजेंद्र ने उससे संपर्क किया और खुश्बू इंटरप्राइजेस के नाम से कपड़े खरीदने लगा। गजेंद्र ने कहा कि वह मार्केटिंग कर कारोबार को बढ़ा सकता है और इस बहाने से उसने करीब नौ लाख रुपये भी हर्षित से लिए। फिर एक दिन गजेंद्र ने उसे खाने पर सपना संगीता टॉकिज के पास बुलाया और नशीली गोलियां खिला दी। बेहोशी की हालत में गजेंद्र ने एक युवती के साथ उसके अश्लील फोटो खींच लिए और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लाखों रुपये वसूले हैं। कुछ रुपये खातों में भी जमा करवाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की भूमिका की जांच कर रही पुलिस
इस मामले में डीआईजी मनीष कपूरिया को शिकायत की गई थी। जिसके बाद मंगलवार देर रात को केस दर्ज हुआ। ब्लैकमेलिंग में एक युवती की भूमिका भी सामने आई है। उसकी जानकारी निकाली तो पता चला है कि वह पूर्व में भी एक व्यक्ति को फंसा चुकी है। पुलिस इस गिरोह की जानकारी जुटा रही है कि कहीं ये हनीट्रैप जैसा काम तो नहीं कर रहा। इसकी बारीकी से जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें