मप्र के दौरे पर आए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार सुबह इंदौर पहुंचे। इंदौर एयरपोर्ट पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी अभिवादन किया। नड्डा इंदौर में कुछ देर रूके और उज्जैन के लिए प्रस्थान किया। उज्जैन पहुंचकर नड्डा ने महाकाल के दर्शन किए। उनके साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान और मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी महाकाल दर्शन किए।