फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: पेट्रोल पंप पर जांच के लिए पहुंची प्रशासन की टीम, लापरवाही आई सामने, जांच पूरी होने तक पंप किया सील

Tue, 03 May 2022 12:34 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के जीपीओ चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर आग लगने की घटना के बाद प्रशासन की टीम मंगलवार को जांच के लिए पहुंची। शुरुआती जांच में पंप संचालकों की लापरवाही सामने आई है। इसके बाद जांच होने तक पेट्रोल पंप सील किया है। 
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर जांच के लिए पहुंची टीम ने पंप किया सील - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के जीपीओ चौराहा स्थित हिंदुस्तान कॉर्पोरेशन के पेट्रोल पंप पर आग लगने की घटना के बाद मंगलवार को प्रशासन की टीम यहां पहुंची। शुरुआती जांच में पेट्रोल पंप संचालकों की लापरवाही सामने आई। इसके बाद जांच होने तक पेट्रोल पंप सील कर दिया गया।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को यह घटना हुई थी। मांगलिया से पेट्रोल से भरा टैंकर पंप पर पहुंचा था। यहां टैंकर आधा खाली हुआ ही था कि अचानक आग लग गई। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि पंप के कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए अग्रिशमन यंत्रों से आग पर काबू पा लिया था इस कारण बड़ी घटना नहीं हो सकी लेकिन सवाल उठे थे कि आखिर ऐसी घटना कैसे हो गई। इस मामले में कलेक्टर मनीष सिंह ने एडीएम  पवन जैन को  जांच के आदेश दिए। इसके पहले मंगलवार सुबह जांच दल पेट्रोल पंप पर पहुंचा। यहां पंप संचालकों से बात कर घटना की जानकारी ली। सुरक्षा के इंतजाम देखे। शुरुआती जांच में पंप संचालकों की लापरवाही सामने आई। इसके बाद कलेक्टर सिंह ने पेट्रोल पंप को सील करने के आदेश दिए। जांच पूरी होने तक पेट्रोल पंप बंद रहेगा। 
विज्ञापन

सोमवार को इस तरह लगी थी पेट्रोल पंप पर आग - फोटो : सोशल मीडिया

साफ तौर से नजर आ रही लापरवाही
एडीएम पवन जैन ने बताया कि साफ तौर पर पेट्रोल पंप संचालक कि लापरवाही नजर आ रही है। आग बुझाने के फायर उपकरण पेट्रोल पंप पर मौजूद नहीं थे। सीसीटीवी में एक कर्मचारी नोजल को तीन बार साफ करता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद नोजल में आग लगी थी। फिलहाल पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। इसके साथ ही इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को फायर उपकरण नियमानुसार रखने के आदेश जारी किए हैं। औचक निरीक्षण में पेट्रोल पंप पर आग बुझाने के उपकरण नहीं पाए गए तो पेट्रोल पंप को सील करने की कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल एडीएम मामले की जांच में जुटे हुए हैं। जांच में पेट्रोल पंप की गलती सामने आती है तो पेट्रोल पंप का लाइसेंस निरस्त और पेट्रोल पंप को सील करने की कार्रवाई भी इंदौर जिला प्रशासन द्वारा की जा सकती है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें