फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: फोर मोर शॉट्स को प्रशासन ने किया सील, दो आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई

Tue, 03 May 2022 04:43 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के फोर मोर शॉट्स बार को कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर सील कर दिया गया है। यह बार देर रात तक खुला था और मारपीट की घटना हुई थी। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में 7 रेसकोर्स रोड स्थित फोर मोर शॉट्स बार को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। बार में हुए घटनाक्रम में मारपीट व महिलाओं के साथ अभद्रता के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ कलेक्टर ने रासुका की कार्रवाई की है। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी संस्था द्वारा हमारे युवाओं को बिगाड़ने का कार्य किया जाए यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि फोर मोर शॉट्स बार में पिछले दिनों विवाद हुआ था। तय समय के बाद भी बार खुला हुआ था। देर रात करीब डेढ़ बजे जब आबकारी विभाग की टीम ने यहां निरीक्षण किया था तो पाया था कि बार में शराबखोरी हो रही थी। बार में उपस्थित असामाजिक तत्वों के बीच लड़ाई की घटना भी सामने आई थी। इसके बाद कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर उक्त बार को सील कर दिया गया है। इसके अलावा मारपीट तथा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने पर आरोपी इरफान अली उर्फ हैप्पी अली पिता शाकिर अली तथा रणवीर उर्फ रामन नेकिया पिता बाबू आनंद नेकिया के विरुद्ध कलेक्टर ने रासुका की कार्रवाई की है। कलेक्टर सिंह ने वर्ष 2022- 23 हेतु बार को जारी की गई अनुज्ञप्ति को निलंबित करने के आदेश जारी किए। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी संस्था द्वारा हमारे युवाओं को बिगाड़ने का कार्य किया जाए यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवा हमारे देश का भविष्य है ऐसी कोई भी संस्था जो इन्हें गलत दिशा और बिगाड़ने के काम में संलिप्त पाए जाएगी उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें