फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में महिला ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद, पुलिस ने बताया महिला पर पहले से कई केस दर्ज

Wed, 29 Jul 2020 09:09 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
वीडियो में रोते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगा रही महिला - फोटो : social media
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक 29 वर्षीय महिला ने महिला पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। महिला के मुताबिक उसे स्थानीय गुंड़ों परेशान कर रहे हैं क्योंकि वो भटके हुए कुत्तों की मदद करती है, महिला ने कहा कि इन गुंड़ों ने कुछ कुत्तों को मार भी दिया है लेकिन पुलिस का कहना है कि महिला मामूली अपराधी है।

विज्ञापन



महिला की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें महिला बहुत रो रही है और मदद की गुहार लगा रही है। इस वीडियो पर महिला को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। महिला ने अपना नाम साक्षी शर्मा बताया है और आरोप लगाया है कि स्थानीय गुंड़े उसे परेशान कर रहे हैं।

वीडियो में महिला को कहते हुए सुना जा सकता है कि वो (स्थानीय गुंड़े) नशे की हालत में उसके साथ दुर्व्यवहार करते हैं और मेरे कुत्तों पर हमला करते हैं। महिला ने कहा कि ये कुत्ते मेरे लिए बच्चों की तरह हैं, मैं अपने खर्चे पर करीब 40 कुत्तों का ख्याल रखती हूं।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि ये गुंड़े मेरे घर के पास ड्रग्स लेकर आते हैं और मुझे डराते हैं। इन गुंड़ों ने मेरे कुछ कुत्तों को मार भी दिया है। हालांकि मैंने तिलक नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। 

तिलक नगर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज दिनेश वर्मा का कहना है कि महिला का नाम समरीन बानो है ना कि साक्षी शर्मा। उन्होंने बताया कि मार्च में महिला ने 70 वर्षीय चरवाहे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जब उसके कुछ कुत्तों ने चरवाहे की बकरी पर हमला किया था और पशुपालक ने अपनी छड़ी से कुत्तों को मारा था।

दिनेश वर्मा का कहना है कि महिला ने आरोप लगाया था कि उस चरवाहे ने महिला पर भी हमला किया था और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया था। वर्मा ने कहा कि बाद में महिला ने एक और शिकायत दर्ज कराई कि उसके आस-पड़ोस के लोग खुले में शराब पीते हैं, हालांकि इस मामले पर जांच हो रही है।

वर्मा ने कहा कि महिला की ओर से वीडियो पोस्ट करने के बाद पुलिस टीम उसके पास गई और उसकी शिकायत के बारे में जानकारी लेनी चाही लेकिन महिला ने कहा कि वह पुरानी शिकायतों को लेकर बात कर रही है। इंदौर रेंज की डीआईजी हरिनारायण चरी मिश्रा का कहना है कि पुलिस महिला की शिकायतों की जांच कर रही है।

मिश्रा ने कहा कि पूछताछ के दौरान पता चला कि ये महिला पहले इंदौर के ऐरोड्रम रोड पर रहती थी और अपना नाम वहां इसने समरीन बानो बताया था। वहां भी महिला ने कई लोगों से लड़ाई की है। वहां के स्थानीय लोगों ने महिला के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की हुई है।

मिश्रा कहते हैं कि वो दिल्ली और हैदराबाद में अलग-अलग नामों से रह चुकी है। इन दो शहरों में महिला के नाम पर कुछ अपराधिक मामले दर्ज हैं। पृथमदृष्टयता ये महिला एक मामूली अपराधी लगती है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस महिला ने अपना नाम इतनी बार क्यों बदला है।

हालांकि महिला ने इस सब आरोपों का खारिज कर दिया है। महिला का कहना है कि एक महिला राजनैतिक नेता सामाजिक संस्थान चलाती है और उसके पीछे पड़ी है। उस महिला नेता के कहने पर पुलिस मुझे प्रताड़ित कर रही है और मुझे मानसिक तौर पर अस्थिर बता रही है और गुंड़ों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

महिला का कहना है कि मदद के लिए उसने ये वीडियो सोशल मीडिया पर डाली है लेकिन इस वीडियो से पुलिस परेशान हो गई है और मेरी छवि को खराब कर रही है। महिला का कहना है कि मैंने अपना धर्म बदल लिया है इसलिए मेरे दो नाम है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें