फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: शादी में शामिल होने गए 17 साल के किशोर की मैरिज गार्डन के बाहर हत्या

Mon, 15 Nov 2021 05:47 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में रविवार रात को कुछ बदमाशों ने 17 वर्षीय यश की चाकू मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
यश सोनकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में रविवार रात एक 17 वर्षीय दसवीं कक्षा के छात्र यश सोनकर की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। बताया जाता है कि यश का मामूली बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इसके बाद तीन-चार लोगों ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया और कई वार किए। वारदात में यश का दोस्त नितिन भी घायल हुआ है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार यश ऋतुराज गार्डन में एक शादी में शामिल होने गया था। वहां उसका और उसके दोस्त नितिन का कुछ लड़कों से विवाद हो गया था। इसके बाद उन लड़कों ने यश और नितिन पर चाकू से हमला बोल दिया। यश को गंभीर चोटें आई थी। इलाज के लिए एमवाय अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। संयोगितागंज थाना प्रभारी योगेशसिंह तोमर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सन्नी को हिरासत में लिया है। 

यश के चचेरे भाई कार्तिक ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने पहले नितिन पर हमला किया था। यश मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कार्तिक का दावा है कि जहां विवाद हुआ, वहां कैमरे लगे हैं। हालांकि, गार्डन प्रभारी का कहना है कि कैमरे बंद थे। 
विज्ञापन


दो बहनों का इकलौता भाई था यश
17 वर्षीय यश दसवीं कक्षा का छात्र था। वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। चाकू से हुए हमले में यश की आंते बाहर आ गई थी। पुलिस ने गार्डन में लगा डीवीआर जब्त कर लिया है।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें