फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: टॉफी खिलाने का लालच देकर सहेली का पिता 8 साल की बच्चियों को घर ले गया, दुष्कर्म की कोशिश की 

Mon, 15 Nov 2021 05:21 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में दो मासूमों को उनकी ही सहेली का पिता टॉफी दिलवाने के बहाने घर ले गया और उसने बच्चियों के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर शहर के लक्कड़खाने इलाके में घर के बाहर खेल रही मासूम लड़कियों को उनकी ही एक सहेली का पिता टॉफी दिलवाने के बहाने घर ले गया। वहां आरोपी ने बच्चियों के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्चियां दर्द से चिल्लाने लगीं तो उसने उन्हें छोड़ दिया। दूसरे दिन बच्चियों ने दर्द व जख्म की बात अपनी मां को बताई तो पूछताछ में अधेड़ की हरकत का पता चला। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


मामला शहर के माधवगंज इलाके में लक्कड़खाना पुल के पास का है। पुलिस के अनुसार 12 नवंबर को 7-8 साल की दो बच्चियां घर के बाहर खेल रही थी। दोनों दुकान पर सामान लेने पहुंची तो उनकी एक सहेली का पिता भैयालाल, उम्र 50 वर्ष, भी वहां पहुंचा। टॉफी दिलाने का लालच देकर भैयालाल बच्चियों को अपने घर ले गया। भैयालाल की बेटी बच्चियों की सहेली थी, इसलिए दोनों बेहिचक उसके साथ चली गईं। भैयालाल उन्हें घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में ले गया। दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। उसने बारी-बारी से दोनों बच्चियों से दुष्कर्म की कोशिश की। इस पर बच्चियों को दर्द हुआ तो वह चिल्लाईं। इससे भैयालाल डर गया। उसने बच्चियों को घर के बाहर छोड़ दिया। डरी-सहमी बच्चियों ने पहले दिन किसी को कुछ नहीं बताया। दूसरे दिन मां को बताया कि दर्द हो रहा है। बच्चियों को पीड़ा से कराहते देख मां ने पूछताछ की तो भैयालाल की करतूत का खुलासा हुआ। दोनों बच्चियों के परिजन उन्हें लेकर रविवार शाम माधवगंज पुलिस थाना पहुंचे। पुलिस ने बच्चियों से पूछताछ कर भैयालाल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने भैयालाल को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें