फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: पुरी गंगासागर के साथ कामाख्या मंदिर के दर्शन कराएगी स्वदेश दर्शन पर्यटक ट्रेन, जानिए इंदौर से कब चलेगी

Wed, 22 Jun 2022 07:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

ट्रेन 5 नवंबर, 2022 को पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर स्टेशन से पुरी गंगासागर के साथ कामाख्या यात्रा के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन मध्य प्रदेश के इंदौर, रानी कमलापति (भोपाल) एवं जबलपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी। 
विज्ञापन
Train demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) द्वारा स्वदेश दर्शन विशेष पर्यटन ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन 5 नवंबर, 2022 को  पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर स्टेशन से पुरी गंगासागर के साथ कामाख्या यात्रा के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन मध्य प्रदेश के इंदौर, रानी कमलापति (भोपाल) एवं जबलपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी। यहां से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे। 9 रात-10 दिन की इस यात्रा में पुरी, गंगासागर एवं कामाख्या के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए यात्रियों को 16,950 रुपये प्रति व्यक्ति (स्टैण्डर्ड श्रेणी) का खर्च उठाना होगा।
विज्ञापन


इसमें चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन सहित नॉन एसी स्टैण्डर्ड होटल में रात्रि विश्राम / स्नान की सुविधा दी जाएगी। स्थानीय भ्रमण के लिए टूरिस्ट बसों की सुविधा प्रदान की जाएगी। टिकट शुल्क में ही यात्रियों को चार लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी शामिल रहेगा। इस यात्रा में श्रद्धालुओं की हर सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा तथा कोविड नियमों का पालन होगा।

इस ट्रेन की बुकिंग प्रारम्भ हो चुकी है, इच्छुक पर्यटक इसकी बुकिंगअ IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए IRCTC के भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर रेल्वे स्टेशन कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें