योग गुरु बाबा रामदेव ने शुक्रवार को आरोप लगाते हुए कहा कि इटली से जुड़े लोगों को इस देश मे संरक्षण मिल रहा है, इसलिए अनेक घोटाले सामने आ रहे हैं।
एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए रामदेव ने कहा कि लगता है कि भारत सरकार इटली के इशारे पर ही चलती है। बोफोर्स और हेलिकॉप्टर घोटाले जैसे मामले इसलिए ही सामने आए। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान पर भरोसा कतई नहीं किया जा सकता है।
इसके अलावा रामदेव ने यहां तीन दिवसीय वनों का विकास शिविर का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों को अपना जीवन सफल बनाने के लिए दवा, शराब और विदेशी वस्तुओं का त्याग करना चाहिए। यह तीनों वस्तुएं मनुष्य को पतन की ओर ले जा रही हैं।