फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल के शख्स ने US में मचाई खलबली

Tue, 21 Jan 2014 03:26 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मूल के अमेरिकी कारोबारी चेत कनौजिया की एक छोटी खोज ने यहां की टीवी इंडस्ट्री की नींद उड़ा दी है। दरअसल, उन्होंने एक बहुत ही छोटा एंटीना विकसित किया है। यह टीवी सिग्नल कैच कर उन्हें इंटरनेट के जरिए उपभोक्ताओं तक भेजने में सक्षम है।
विज्ञापन


इस छोटी पर अनोखी खोज के कारण कनौजिया की कंपनी ‘एरियो’ एबीसी, एनबीसी और सीबीसी जैसी बड़ी प्रसारण कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

इसके लिए उसे अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में इन बड़ी कंपनियों के साथ कानूनी लड़ाई का सामना करना पड़ रहा है। यह एक सिस्टम बनाए रखने पर आमादा हैं, जिससे सालाना अरबों डॉलर का राजस्व मिलता है। प्रसारण कंपनियों ने सुप्रीम कोर्ट में दावा किया है कि एरियो की इस सेवा के जरिए उनके कंटेंट चुराए जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई इस महीने ही शुरू करेगा।

इसके फैसले का टीवी इंडस्ट्री पर जबरदस्त प्रभाव पड़ेगा। वैसे भी इस इंडस्ट्री में पहले से ही उथल-पुथल मची हुई है। इंटरनेट इनैबल्ड टीवी, एड स्कीपिंग डिवाइस जैसी चुनौतियों के बाद अब इस छोटे एंटीने ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कनौजिया को उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में आएगा।
विज्ञापन


ऐसे काम करता है यह एंटीना
अपनी खोज से अमेरिकी टीवी इंडस्ट्री में खलबली मचाने वाले कनौजिया का पढ़ाई में बिल्कुल मन नहीं लगता था। वह भोपाल में पले-बढ़े हैं। युवा दिनों में उनका अधिकतर समय सिगरेट और शराब पीने में बीतता था। भारत में मेकैनिकल इंजीनियरिंग में अंडर ग्रेजुएट की डिग्री हासिल करने के बाद वह अमेरिका चले आए। उनका मकसद तकनीक के जरिए दुनिया को बेहतर बनाना है। कनौजिया खुद अपने को स्कूल के समय का ‘बैक बेंचर’ बताते हैं।

कनौजिया की कंपनी एरियो उपभोक्ताओं को किसी भी उपकरण पर इंटरनेट के जरिए टीवी कार्यक्रम देखने या रिकॉर्ड करने की सुविधा मुहैया कराती है। इसके लिए किसी तार या केबल बॉक्स की जरूरत नहीं है। एरियो यह काम उपभोक्ताओं को सिर्फ एक रिमोट एंटीना और डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॅर्डर) देकर करती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें