फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2023: रीवा में थाना प्रभारी ने साथियों संग गाया देशभक्ति गीत, 'कर चले हम फिदा जान-ओ-तन...'

Tue, 15 Aug 2023 10:36 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

भारत 15 अगस्त 1947 में आजाद हुआ था। आजादी के दिन से गिनती करें तो भारत आजादी की 77वां वर्षगांठ मना रहा है। हालांकि, 1948 से गिनती करें तो यह भारत के लिए 76वां स्वतंत्रता दिवस होगा।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने साथियों संग गाया देशभक्ति गीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समूचा देश आज के दिन आजादी का 76वां स्वतंत्रता दिवस बना रहा है। आज का दिन हर भारतवाशी के लिए बेहद ही गौरवशाली का दिन होता है। चारो ओर लोग आजादी के जश्न में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। हर तरफ देश भक्ति के गीत और संगीत की धुन सुनाई पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


इसी अवसर में रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाने में पदस्थ थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल का एक वीडियो आज सोशल मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रहा है। स्वतंत्रता दिवस हो या फिर गणतंत्र दिवस हो थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल हर मौके पर अपनी मधुर आवाज से देश भक्ति के गाने गाकर सुर्खियों में आ जाते हैं।

अब एक बार फिर थाना प्रभारी का इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल देश के सैनिकों का जज्बा बढ़ाते हुए अपने अन्य साथियों के साथ गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें