फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND Vs BAN: पहले टेस्ट के लिये इंदौर पहुंची भारत और बांग्लादेश की टीमें, प्रसंशकों का लगा जमावड़ा

Mon, 11 Nov 2019 02:43 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
इंदौर पहुंची क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत और बांग्लादेश की टीमें पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर शहर पहुंच चुकी हैं। दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 14 नवंबर से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। बांग्लादेश की टीम क्रिकेट के किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में यहां होल्कर स्टेडियम में अपना पहला मैच खेलेगी।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों टीमें नागपुर से विशेष विमान के जरिये देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पहुंचीं। फिर इन्हें शहर के अलग-अलग होटलों में ठहराया गया।

चश्मदीदों के मुताबिक दोनों टीमों के खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिये हवाई अड्डे पर क्रिकेट प्रेमी भी जमा थे। पुलिस ने वहां सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये थे।
विज्ञापन


एमपीसीए अधिकारी ने बताया कि भारत और बांग्लादेश की टीमें मंगलवार को अलग-अलग सत्रों में अभ्यास के लिये होलकर स्टेडियम पहुंच सकती हैं। हालांकि, फिलहाल इनके अभ्यास का अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला होलकर स्टेडियम में 14 से 18 नवंबर के बीच खेला जाना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें