फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मध्यप्रदेश: सड़क ठेकेदार के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, करोड़ों बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: sapna singla Updated Wed, 20 Feb 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोड कान्ट्रेक्टर के ठिकानों पर छापा - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में सड़क ठेकेदार निलय जैन के आवास और ऑफिस सहित चार ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। विभाग ने अभी तक जैन के घर से एक करोड़ रुपये की नकदी, बैंक लॉकर से 70 लाख रुपये की नकदी और करीब 70 लाख रुपये की ज्वेलरी बरामद की है। छापा अभी भी जारी है।




जैन का घर शहर की अरेरा कॉलोनी में स्थित है। विभाग ने कार्रवाई सुबह 6 बजे शुरू की थी। जिसके एक घंटे बाद ही जैन के घर से एक करोड़ रुपये बरामद किए गए। ये कैश जगह-जगह छिपाकर रखा गया था, पैसे गिनने के लिए कई नोट मशीन की मदद ली गई।


आयकर विभाग की टीम ने जैन के एमपी नगर जोन-2 स्थित ऑफिस में सर्वे किया था। यहां उन्हें ऐसे दस्तावेज मिले जिनमें बड़े पैमाने पर कैश में लेनदेन के प्रमाण थे। जैन के द्वारा कई जमीन की खरीद भी नकदी में की गई थी। विभाग को इस बात का अनुमान है कि जैन ने इसके जरिए करीब 20 करोड़ रुपये की आय छुपाई है। 


यह आयकर विभाग की एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। चारों लॉकरों के खुलने के बाद नकदी और ज्वैलरी का अनुपात बढ़ सकता है। ठेकेदार जैन सड़क बनाने के अलावा स्टोन क्रेशिंग की मशीन भी चलाते हैं। बताया जा रहा है कि उनका शहर में बड़ा कारोबार है। विभाग ने सबसे पहले टीटी नगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया का उनका लॉकर खोला था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next