फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 41 जोड़ों के विवाह में बांधवगढ़ विधायक बराती बन जमकर थिरके, कलेक्टर ने किया स्वागत

Wed, 18 Jan 2023 08:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमिया जिले की जनपद पंचायत करकेली में समारोह पूर्वक 41 जोड़ों का विवाह कराया गया। बरात में बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह तथा पूर्व मंत्री तथा पूर्व सांसद ज्ञान से हुए शामिल। इस दौरान विधायक ने जमकर डांस किया। 
विज्ञापन
उमरिया में सामूहिक विवाह समारोह की बरात में बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह जमकर थिरके। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 41 वर-वधुओं के जोड़ों का विवाह हुआ। धूमधाम से संपन्न हुए इस विवाह समारोह में बरात निकाली गई। जिसमें बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह जमकर थिरके। 
विज्ञापन


बता दें कि उमिया जिले की जनपद पंचायत करकेली में समारोह पूर्वक 41 जोड़ों का विवाह कराया गया। करकेली के हायर सेकेंडरी विद्यालय प्रांगण में आयोजन किया गया था। बरात में बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह तथा पूर्व मंत्री तथा पूर्व सांसद ज्ञान से हुए शामिल। बरात की अगवानी हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में कलेक्टर और उमरिया जिला प्रशासन द्वारा की गई। बरात अगवानी के पश्चात विवाह मंडप मे उपस्थित आचार्यों के द्वारा 41 वर वधुओ के जोड़ो का विवाह वैदिक मंत्र उपचार एवं विधि विधान से कराया गया। 

विधायक शिवनारायण ने कहा कि जब से मध्यप्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से गरीबो के हित मे काम कर रही है। जिसका एक उदाहरण मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना है जिसके तहत गरीब कन्याओं का विवाह कराया जाता है। कार्यक्रम मे पूर्व सांसद पूर्व मंत्री ज्ञान सिंह. बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह. जिला पंचायत सदस्य ओमकार सिंह. बेला अर्जुन सिंह. मीना कैलाश सिंह. भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा. जनपद अध्यक्ष करकेली प्रियंका सिंह. उपाध्यक्ष पूनम साहू. संग्राम सिंह, योगेश द्विवेदी, राजेश पवार, उमरिया कलेक्टर केडी त्रिपाठी. एसडीएम सिद्धार्थ पटेल जनपद सीओ केके रैकवार सहित जनप्रतिनिधियों के साथ पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें